Muzaffarnagar News: प्रदूषण फ़ैला रही फैक्ट्री को जुर्माना लगाकर सील किया
Muzaffarnagar News: मुज़फ्फरनगर। प्रदूषण विभाग और जिला प्रशासन की सँयुक्त टीम ने कार्यवाही करते प्रदूषण फ़ैला रही एक फर्नस पर लगभग 4 लाख 35 हज़ार रूपये का जुर्माना लगाते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है।
दरअसल मामला जानसठ तहसील क्षेत्र का है। जहाँ स्थित एक डोगली नामक ईस्पात फैक्ट्री पर आज प्रदूषण विभाग की टीम ने छापेमारी कर वायु प्रदूषण फ़ैलाने का दोषी मानते हुए। फैक्ट्री पर 4 लाख 35 हज़ार रूपये का जुर्माना लगाते हुए फैक्ट्री की बिजली काटकर सील कर दिया गया है।
इस मामले में जिला प्रदूषण अधिकारी अंकित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया। की उनके द्वारा एक महीने पहले इस फैक्ट्री का इन्फ़ेक्सन किया गया था। जिसमे पाया गया था,की इस फैक्ट्री में धुआँ निकलने के लिए लगाया गया हूड काम नहीं कर रहा था। जिसके चलते इस फैक्ट्री को नोटिस देकर इस बाबत जवाब माँगा गया था।
लेकिन इन्होने कोई उचित ज़वाब नहीं दिया था। जिसके चलते जिलाधिकारी के आदेश पर आज इस फैक्ट्री पर जुर्माने लगाते हुए इसका बिजली कनेक्शन काटकर इस फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

