Muzaffarnagar News: फौजी आज दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। थाना भोराकलां क्षेत्र के किसान राजधानी गांव सिसौली का एक देश की रक्षा करने वाला फौजी आज दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है । डीएम कार्यालय पर पहुंचे अंकुर बालियान ने बताया कि मैं आर्मी में देश की सेवा कर रहा हूं लेकिन देश की सेवा करते करते मेरे गांव में मेरे ही परिवार के लोग मेरे मकान पर कब्जा करना चाहते हैं
और मुझे झूठे मुकदमे का डर दिखाकर मुझे अपमानित करना चाहते हैं। मेरे ही परिवार के ताऊ व ताऊ के बेटे मेंरे पुश्तैनी मकान को कब्जाना चाहते हैं । मैं अपने परिवार में अकेला हूं घर पर मेरे बुजुर्ग माता-पिता और मेरी पत्नी और मेरे छोटे बच्चे रहते हैं
और आए दिन वे लोग उन्हें परेशान करते रहते हैं ।आईजी डीआईजी एसएसपी डीएम व सैनिक कल्याण बोर्ड में भी जाट रेजीमेंट के अधिकारियों द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई करने को लेटर दिए जा चुके है
लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। मेरी रेजिमेंट द्वारा सभी अधिकारियों को लेटर लिखा गया है
लेकिन मेरी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है ।आज मैं डीएम कार्यालय पर अपना दर्द बयां करने डीएम के सामने आया हूं अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं और ऊपर आला अधिकारियों तक जाऊंगा।

