Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नई मण्डी मण्डल युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर । नई मण्डी मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता के नेतृत्व में नवनियुक्त नई मण्डी मण्डल युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक जिला भाजपा कार्यालय गाँधीनगर पर आयोजित की गई।

जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की व सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया व मण्डल के पदाधिकारियों को जिला महामंत्री विनीत कात्यान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ व उन्होंने मण्डल के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोशनी पाँचाल उपस्थित रही और नई मण्डी मण्डल सह मीडिया प्रभारी अश्विनी शर्मा , युवा मोर्चा कूकड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रशान्त गौतम ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके नए दायित्व मिलने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पटका पहनाकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री शुभम भारद्वाज , मण्डल उपाध्यक्ष अर्ष सिंघल , केशव झाम्ब , शिवांशु भारद्वाज , पारस कश्यप , मण्डल मंत्री मुकुल भारद्वाज, अर्थव मित्तल, नमन राजवंश, प्रफुल्ल कुमार चाहल, कोषाध्यक्ष मनीष तायल, कार्यालय प्रभारी अमृत बालियान, मीडिया प्रभारी आयुष गोयल, सह मीडिया प्रभारी कुनाल मित्तल, सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर शर्मा, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य रजनीश सदस्य, माधव सुनेजा, अनुज पाल, सागर सैनी, कामेश शर्मा, निखिल गोयल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =