वैश्विक

एम्स दिल्ली में लगी भयंकर आग

दिल्ली के एम्स अस्पताल की पहली और दूसरी मंजिल पर शनिवार शाम आग लग लग गई।  आग लगने से एम्स में अफरा-तफरी मच गई। घटना शाम करीब पांच बजे की है। आग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के करीब लगी है। आग लगने की वजह से इमरजेंसी लैब, वार्ड एबी-1, सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी एरिया और ऑर्थो ऑपरेशन थियेटर को बंद कर दिया गया है।अचानक आग लग जाने के कारण पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

Image Result For Aiims Delhi Fire

सीढ़ियों और दोनों मंजिलों पर धुएं के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पीसी ब्लॉक आग से बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। बी ब्लॉक भी प्रभावित हुआ है।दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने में जुटी हुईं हैं। बताया जा रहा है कि आग शार्ट-सर्किट की वजह से लगी है। 

Image Result For Aiims Delhi Fire

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 18 =