सदस्य उ0प्र0 महिला आयोग महिला उत्पीडन प्रकरणो की करेगी जन सुनवाई
मुजफ्फरनगर | सदस्य उ0प्र0 महिला आयोग डाॅ0 प्रियमवदा तोमर द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में माह अगस्त के तृतीय बुधवार दिनांक 21.08.2019 को प्रातः 11 बजे महिला उत्पीडन एवं घरेलू हिंसा से सम्बन्धित प्रकरणो की जन सुनवाई/समीक्षा बैठक की जायेगी।
महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से जनपद के कलेक्टेªट सभाकक्ष में जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी,महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद में महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा/जन सुनवाई कार्यक्रम सम्पन्न होगा। समीक्षा/जन सुनवाई कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मुजफ्फरनगर उपस्थित रहेगे।
—————————–
कोई भी पीडित महिला अपनी समस्या महिला आयोग के समक्ष रख सकती है
——————————
समीक्षा बैठक/जन सुनवाई कार्यक्रम में सम्बन्धित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद की महिला थानाध्यक्ष विगत तीन माह में महिला उत्पीडन सम्बन्धित घटनाओं की विस्तृत आख्या कृत कार्यवाही की अद्यतन सहित एवं गत माह में आयोजित जनसुनवाई में मा0 सदस्या के समक्ष प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर कृत कार्यवाही की अघतन आख्या को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया गया है। यदि जनपद की किसी महिला को किसी भी प्रकार की परेशीनी है तो वे अपनी शिकायत लिखित प्रार्थना पत्र लेकर 21 अगस्त को 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित हो।
