entertainment

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया बिकिनी में पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कोहली भले ही इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन अभिनेत्री अपने फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जुड़ी हुई हैं. अनुष्का ने सोमवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर में अनुष्का ऑरेंज और व्हाइट कलर की टू-पिस बिकिनी में नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/B1U31mrJgND/

 

अभिनेत्री की तरफ से शेयर की गई इस तस्वीर को उनके चाहनेवाले काफी पसंद कर रहे हैं. तस्वीर में अनुष्का बीच पर बैठी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं. अभिनेत्री इन दिनों करेबियन आईलैंड एंटीगुआ में हैं जहां से उन्होंने इस तस्वीर को पोस्ट किया है.इस तस्वीर पर सबसे पहले कमेंट करने वालों में उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं. जिन्होंने स्माइली का सहारा लेते हुए अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट किया है.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा प्यार भरी तस्वीरों के साथ इंटरनेट एक साथ नजर आ जाते हैं. हालांकि, बहुत दिनों से अनुष्का और विराट की एक फ्रेम में तस्वीर नहीं नजर आई है. लंबे वक्त तक डेट करने के बाद इस जोड़ी ने दिसंबर 2017 में शादी की.अनुष्का हाल के दिनों में विराट के साथ टीम इंडिया के अपने दौरों पर गई हैं. फिल्मफेयर के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, अनुष्का ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म ‘जीरो’ के बाद काम से कुछ समय निकालने का फैसला किया था क्योंकि अपनी शादी के बाद उन्हें विराट के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं मिल पाया था.अनुष्का ने इस बारे में कहा था, ”मैं लगातार काम करती रही हूं. जब भी मुझे मौका मिलता था मैं वक्त का बैलेंस बना कर विराट से मिलती थी, लेकिन मेरे ऊपर काम का बहुत बोझ था. मुझे दो महीने की छुट्टी की जरूरत थी.”विराट कोहली इस समय टीम इंडिया के साथ वेस्ट इंडीज के दौरे पर हैं. अनुष्का शर्मा को आखिरी बार फिल्म ‘ज़ीरो’ में देखा गया था.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − six =