उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: अपनी ही सास और ननद की निकली कातिल, पति के दोस्त शोभनाथ और अशोक के साथ मौत का तांडव

Prayagraj News: 12 अक्टूबर को औद्योगिक इलाके में डबल हत्या कांड  की साजिश सलोनी ने काफी पहले ही रची थी। इस हत्या कांड के लिए सलोनी ने अपनी पति के दोस्त शोभ नाथ और अशोक को अपने साथ मिला लिया और सबने मिल कर इस घटना को अंजाम दिया। प्रयागराज पुलिस  ने इस हत्या कांड का खुलासा करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रखा था।

पुलिस की SOG की टीम ने हर एक बिंदुओं पर जांच की और सलोनी का बैक ग्राउंड का पता किया तो पुलिस को पता चला कि कुछ दिन पहले अपनी बच्ची को ले जाने के लिए नंद , सास और ससुर से झगड़ा हुआ था। कुछ साल पहले पति की मौत के चलते बहु ससुराल से अलग रह रही थी। पुलिस ने इसी ऐंगल पर जांच की। सलोनी से कड़ाई से पूछताछ हुई तो सलोनी ने सारा राज उगल दिया। उसी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चॉपर और दोनों आरोपियों को भी पकड़वा दिया।

प्रयागराज के यमुनापार इलाके के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मियां के पुरा गांव में बीते 12 अक्टूबर की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों को पता चला कि गांव के ही रहने वाले एक दंपत्ति के घर डबल मर्डर हो गया। डबल मर्डर (prayagraj double murder case) की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया था।

यह भी बताया गया कि हमलावर लूट के इरादे से घर में दाखिल हुए थे। लेकिन घर वालो की नींद खुल जाने के चलते हमलावर हत्या को अंजाम देकर भाग निकले। हालांकि कई बिंदुओं पर तफ्तीश करने के बाद पुलिस ने जो खुलासा किया उससे सभी सकते में आ गए है।

इस दुखद घटना में मां बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जबकि घर का मुखिया बजरंग पटेल गंभीर रूप से घायल है, जिसका आज भी इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा था कि सोमवार रात कुछ अज्ञात लोग घर में दाखिल हुए और परिवार के लोग पर हमला कर दिया

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =