Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: संयमित रखे अपने व्यहार को पदाधिकारीः चौधरी नरेश टिकैत

Muzaffarnagar News:सिसौली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने संगठन के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अपने व्यवहार को संयमित रखें अगर किसी कार्यकर्ता को किसी पदाधिकारी से, या कार्यकर्ता से कोई शिकायत है तो आपस में मिल बैठकर उसका निराकरण करें ।

आपसी तनाव या व्यक्तिगत लड़ाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें न हीं इस संबंध में प्रिंट मीडिया या किसी न्यूज़ चैनल से वार्ता करें।
चौधरी टिकैत ने कहा कि हम सब भारतीय किसान यूनियन जो कि विश्व में किसानों का सबसे बड़ा संगठन है और हमें इस संगठन से जुड़े होने का पर गर्व होना चाहिए।

पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी द्वारा सोशल मीडिया पर किसी अनजान युवक द्वारा उनके उपर की गई टीका टिप्पणी की शिकायत पर चौधरी टिकैत ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। चौधरी टिकैत ने पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूखी को भारतीय किसान यूनियन परिवार का समर्पित कार्यकर्ता बताया।

भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने सिंधु बॉर्डर पर कल एक युवक की नृशंस हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है ,जिसकी सर्वथा निंदा की जानी चाहिए और इस घटना के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों काले कृषि कानून वापस ले लेना चाहिए तथा एमएसपी पर कानून बनाकर किसानों की मांग को शीघ्र पूरा करना चाहिए।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ मास्टर ओमपाल सिंह, मास्टर बलजोर सिंह, किसान चिंतक कमल मित्तल, रेसपाल आक्खी, जावेद आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + seventeen =