Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: महिला अफसर को अश्लील फोटो भेज रंगदारी मांगने में पूर्व सभासद असद जमा गिरफ्तार, बार संघ को विश्वास में लेकर कार्यवाही

Muzaffarnagar कलेक्ट्रेट के प्रोबेशन विभाग में कार्यरत एक महिला अधिकारी को अश्लील फोटो आदि भेजने और उनसे 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने पूर्व सभासद और अधिवक्ता असद जमा को गिरफ्तार कर लिया है , पुलिस को अधिवक्ता के खिलाफ कुछ अन्य शिकायतें भी मिली है पुलिस उनकी जांच कर रही है। इस मामले में कुछ अन्य की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। 

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ही जिला प्रोबेशन अधिकारी का कार्यालय है, इस कार्यालय में  एक आपत्तिजनक सामग्री से जुड़ा लिफाफा डालने के प्रकरण में थाना सिविल लाइन पुलिस ने आज देर शाम आरोपी पूर्व सभासद असद जमा को गिरफ्तार कर लिया है और  कागजी कार्यवाही के बाद पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।  

जानकारी के अनुसार लगभग दो सप्ताह पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित प्रोबेशन विभाग के कार्यालय में रात्रि 11.30 बजे आपत्तिजनक सामग्री से भरा लिफाफा डाला गया था। आरोपी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाने के बावजूद भी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही नहीं की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व सभासद असद जमा अधिवक्ता भी है, जिस कारण पुलिस प्रशासन ने योजनाबद्ध तरीके से पहले उसके खिलाफ पक्के सबूत जुटाये और फिर कार्यवाही की तैयारी की। प्रोबेशन विभाग की समस्त महिलाओं द्वारा  अपने शिकायती पत्र में नाम खोलने के बाद भी अज्ञात में थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस प्रशासन ने आरोपी अधिवक्ता का नम्बर ट्रेस  कर कई जानकारी जुटाई है ।

पुलिस की समस्त जांच के बाद अधिवक्ता  असद जमा के खिलाफ सख्त कार्यवाही की तैयारी की गई और बीती देर शाम थाना सिविल लाइन व शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी असद जमा के खालापार स्थित आवास पर दबिश दी थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला था। कलेक्ट्रेट की सुरक्षा से जुडा मामला होने के पूरे प्रकरण को पुलिस प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया और सर्विलांस के माध्यम से पूरे मामले की छानबीन की गई। सीओ सिटी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा व सिविल लाइन थानाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह रावत ने आरोपी असद जमा की गिरफ्तारी के लिये कई टीमें गठित कर रखी थी।

पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थी, जिससे फरार अधिवक्ता असद जमा पर दबाव बनता चला गया। सिविल लाइन पुलिस ने देर शाम असद जमा को नुमाईश कैंप के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह एक्टिवा पर सवार होकर रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से किसी दूसरे शहर में फरार होने की फिराक में था।

इस सम्बंध में सिविल लाइन थानाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी असद जमा के खिलाफ प्रोबेशन विभाग के कार्यालय में तैनात महिला कल्याण अधिकारी को ब्लैकमेल कर 10  लाख रूपये की रंगदारी की चिट्ठी उनके कार्यालय में डालने का मामला दर्ज किया गया था, इस लिफाफे में कई अन्य अश्लील  सामग्री भी डाली गयी थी ,जिसमें आज गिरफ्तारी हुई है।

आरोपी असद जमा को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने असद जमा के फोन की भी जांच की तो एक दर्जन से ज़्यादा महिलाओं समेत कई अन्य के साथ आपत्तिजनक चैट्स व कॉल मिली है जिनमे एक  महिला प्रोफ़ेसर भी शामिल है , पुलिस इस मामले में कुछ अन्य की भूमिका की भी जांच कर रही है जिनके खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने की तैयारी है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + three =