Muzaffarnagar News: बैंक सरकार की योजना को पूरा करने के चक्कर मे व्यापारियों को धोखा दे रहे- व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल
Muzaffarnagar News: भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकान्त गर्ग जो इस समय व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के चेयरमैन भी हैं। उन्होने भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेशाध्यक्ष अरूण अग्रवाल,वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा की संस्तुति पर प्रमुख व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल को प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा नेता तथा व्यापारी राहुल गोयल को सहारनपुर मण्डल तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया है।
मिनाक्षी चौक स्थित एक वाणिज्यिक संस्थान मे आयोजित व्यापारी बैठक मे उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि आज व्यापार मण्डलो के धरने प्रदर्शन खत्म हो चुके हैं। क्योंकि हर व्यापारी किसी ना किसी राजनैतिक दल से जुड चुका है। लेकिन व्यापारी पहले व्यापारी है और अन्य कुछ बाद में।
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जिसे पूर्व मे श्याम बिहारी मिश्रा चलाते थे। उनके निधन के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर रविकान्त गर्ग इसे संचालित कर रहे हैं। उन्होने प्रदेश मे संगठन को तेजगति देने के लिए अनेक नई नियुक्तियां की हैं। जिनके तहत प्रमोद मित्तल और राहुल गोयल को नई जिम्मेदारियो से नवाजा गया है।
व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल ने बैठक मे बोलते हुए कहा कि उन्हे जो नई जिम्मेदारी सौपी गई है। उसके तहत वे व्यापारियां की समस्याओं को सरकार के सम्मुख मजबूती से उठायेंगे। उन्होने कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान को चरथावल क्षेत्र से चुनावी टिकट की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए एक प्रतिनिधि मंडल लखनउ जाकर बडे पदाधिकारियो से मिलेगा और इस मांग को रखेगा।
उन्होने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि बैंक सरकार की योजना को पूरा करने के चक्कर मे लोन के बजाए व्यापारियों की लिमिट बढा कर व्यापारियों को धोखा दे रहे हैं। व्यापारी नेता राहुल गोयल ने कहा कि उन्हे सहारनपुर मंडल के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिसे वे हर हालल मे पूरा करेंगे। और मजबूती से संगठन का ढांचा तैयार करेंगे। उन्होने बढती मंहगाई और टैक्स की बढती दरों पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि इससे आम आदमी के साथ साथ खुद व्यापारी वर्ग भी परेशान है। बैठक में नगर पालिका व्यापार मण्डल एसो. के संयोजक विरेन्द्र अरोरा चश्मे वाले, महामंत्री भानू प्रताप के अलावा अन्य लोगो ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन शिशुकान्त गर्ग एड. ने किया। और उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यापारी नेता सुरेन्द्र अग्रवाल प्रकट किया। बैठक मे वरिष्ठ व्यापारी नेता विनोद सिंघल,राजीव अरोरा, प्रतीक अरोरा, राजेश, दीपक जग्गा, विपिन, शिवम,सुभाष चौहान, सतीश, संजय गोयल ठेकेदार, पवन बंसल,श्रवण गुप्ता,विकास भार्गव,अशोक बंसल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

