Muzaffarnagar News: जंगल ग्राम घासीपुरा से ०४ शातिरों को दबोचा
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा बेगराजपुर से जोहरा रोड हाईवे के पास जंगल ग्राम घासीपुरा से ०४ शातिर चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता विजय पुत्र अरुण नि० ग्राम खांजापुर बुढाना मोड थाना को०नगर मु०नगर, समीर चौधरी पुत्र महमूद चौधरी नि० साउथ खालापार थाना को०नगर मु०नगर, सादइलाही पुत्र दिलशाद नि० मौ० जामियानगर खालापार थाना को०नगर मु०नगर, सुहेल पुत्र वसीम नि० मौ० जामियानगर खालापार थाना को०नगर मु०नगर।
बरामदगी का विवरण ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कार० व ०१ खोखा कार० ३१५ बोर, ०१ तंमचा मय ०१ जिन्दा, कार० व ०१ खोखा कार० ३२ बोर, ०२ चाकू नाजायज, ०१ आक्सीजन सिलेण्डर, ०१ एलपीजी सिलेण्डर, ०१ फायर एक्स्यूग्यूसर, ०१ सब्बल, ०१ मो०सा० हार्नेट बिना नम्बर, ०१ मो०सा० पल्सर बिना नम्बर बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर प्रवर्ती के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध लगभग आधा-आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
कई को अवैध शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 पवनदीप शर्मा द्वारा अभियुक्त शेखर पुत्र बृजपाल निवासी नावला थाना मन्सूरपुर जनपद मु0नगर को रेलवे गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी।
इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरपाल शर्माद्वारा अभियुक्त अनिल पुत्र दयाराम निवासी मुस्तफाबाद थाना जानसठ जनपद मु0नगर को मीरापुर दलपत सडक पुक्ता से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 21 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार त्यागी द्वारा अभियुक्त मौ0 आदिल पुत्र मौ0 सत्तार निवासी ग्राम ढासरी थाना ककरौली जनपद मु0नगर को नहर पटरी सम्भलहेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 जरीब कैन में 05 लीटर शराब खाम बरामद की गयी।
इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 प्रदीप कुमार द्वारा अभियुक्त शरद कौशिक पुत्र महेश शर्मा निवासी ग्राम व थाना ककरौली जनपद मु0नगर को ककरौली रजवाहा पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी। वहीं थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 निर्दोष कुमार त्यागी द्वारा अभियुक्त गणेश पुत्र सतपाल निवासी ग्राम व थाना ककरौली जनपद मु0नगर को गैस गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 जरीब कैन में 05 लीटर शराब खाम बरामद की ।
39,900 रुपये वापस कराये, सराहनीय कार्य जारी
मुजफ्फरनगर। आवेदक जिशान पुत्र निजारत निवासी ग्राम कुल्हेडी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर लिंक के माध्यम से कुल ३९,९००/- रुपये स्थान्तरित करा लिए गये है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेटीएम को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा ३९,९०० रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

