वैश्विक

Bhojpur: बाबू बांध पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया का Murder, गोली से सिर उड़ाया और फिर हथियार से तोड़ा

 Bhojpur में  बाबू बांध पंचायत के मुखिया संजय सिंह को एंबुलेंस में आए अपराधियों ने पहले गोली से सिर उड़ाया और फिर हथियार से तोड़ा। संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके पर ही एम्बुलेंस छोड़कर फरार हो गए।

वारदात का पता चलने के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने जैसे तैसे मामले को शांत कराया। भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि बाबू बांध पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया की अपराधियों ने हत्या Murder कर दी है। हर एंगल से वारदात की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनका कहना है कि वारदात से लग रहा है कि रंजिशन हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार बाबू बांध पंचायत के मुखिया संजय सिंह सोमवार दोपहर अपनी बुलेट से ढेंगवा गांव में पंचायत करने जा रहे थे। एम्बुलेंस सवार बदमाशों घात लगाए थे। बदमाशों ने पीछा कर भलुआना गांव के करीब संजय सिंह की बुलेट में टक्कर मार दी। वो नीचे गिर पड़े तो उनके सिर में गोली मार दी। संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके पर ही वाहन छोड़कर निकल भागे। पुलिस का कहना है कि एंबुलेंस चोरी की लगती है। फिलहाल उसके नंबर से जांच की जा रही है कि वो किस संस्था की थी।

संजय सिंह बाबू बांध पंचायत से हाल ही में मुखिया बने थे। संजय 20 दिन पहले बाबू बांध पंचायत से दूसरी बार चुनाव जीतकर आए थे। अभी शपथ ग्रहण का इंतजार ही था, तब तक उनकी हत्या कर दी गई।

इलाके के लोगों का कहना है कि संजय मिलनसार और दूसरों के सुख दुख में शरीक होने वाले शख्स थे। उनकी इसी बात से लोग प्रभावित थे। यही वजह रही कि वो दूसरी बार चुनाव जीतकर मुखिया बने थे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + one =