Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मेरठ जोन मेरठ में आयोजित स्पर्धा में मुजफ्फरनगर पुलिस टीम रही प्रथम

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन मेरठ में आयोजित वर्ष २०२१ की पिस्टल, रिवाल्वर, राइफल एवं कार्बाइन शूटिंग का आयोजन दिनांक १५.११.२१ से १६.११.२१ तक जनपद मेरठ में किया गया, जिसमें मुजफ्फरनगर पुलिस टीम ने श्रेष्ठता का परिचय दिया।

व्यक्तिगत स्पर्धा में उपलब्धियां-उ०नि० पवन कुमार – १५ मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, उ०नि० राकेश गौतम – राइफल शूटिंग में प्रथम स्थान एवं कारबाईन शूटिंग में द्वितीय स्थान, आरक्षी हरिओम – स्नैप शूटिंग में प्रथम स्थान, आरक्षी राजेश – कारबाईन शूटिंग में प्रथम स्थान, आरक्षी सोमबीर राठी – राइफल शूटिंग में प्रथम स्थान, आरक्षी गौरव कुमार – स्नैप शूटिंग में द्वितीय स्थान।

टीम स्पर्धा में उपलब्धियां-आरक्षी विनोद कुमार व आरक्षी मनोज कुमार के आखिरी क्षणों में किये गये सराहनीय प्रदर्शन से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा राइफल शूटिंग व कारबाईन शूटिंग प्रतियोगिता की टीम स्पर्धा में प्रथम स्थान व शील्ड प्राप्त की गयी।

आरक्षी राजेश व आरक्षी सोमबीर राठी को कारबाईन व राइफल शूटिंग में सर्वश्रेष्ठ शूटर भी चुना गया। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ महोदय द्वारा पुरस्कार वितरित करते समय मुजफ्फरनगर टीम की प्रशंसा की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =