वैश्विक

महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव: 21 अक्तूबर को मतदान

भारतीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीख का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दोनों राज्यों में 21 अक्तूबर को चुनाव होंगे और 24 अक्तूबर को नतीजे आएंगे। दोनों राज्यों में चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

Image Result For Election-Dates-Declared-For-Assembly-Elections Haryana

  • 27 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी
  • 04 अक्तूबर नामांकन की अंतिम तिथि होगी 
  • 07 अक्तूबर तक नामांकन वापस लेने की तारीख
  • 21 अक्तूबर को मतदान होगा 
  • 24 अक्तूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे

उम्मीदवारों को क्रिमिनल रिकॉर्ड और संपत्ति की जानकारी देनी होगी। 30 दिन में चुनावी खर्च की जानकारी देनी होगी। प्लास्टिक का इस्तेमाल उम्मीदवार न करें।

 

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk