Muzaffarnagar News: 25 से होगा श्री महाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News:श्री महाकाल बटुक भैरव एवं शनिदेव सिद्धपीठ मन्दिर ग्राम कल्लरपुर कछौली के 34 वर्षो से श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा जी के शुभ जन्मोत्सव का आयोजन परम्परागत चलता आ रहा है।
इस वर्ष भी मन्दिर के प्रागण मे 35 वां श्री महाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव-2021 का आयोजन दिन ब्रहस्पतिवार 25 नवम्बर 2021 से रविवार 28 नवम्बर 2021 तक विधि विधान तथा बडे ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मन्दिर के महन्त ठा.नकली सिह ने बताया कि बाबा के इस उत्सव मे दूरदराज हजारो की संख्या मे श्रृद्धालुजन पूजा अर्चना करने आते है।
इस पावन उत्सव पर ब्रहस्पतिवार 25 नवम्बर को बाबा की एक शोभा यात्रा प्रातः10 बजे श्री बालाजी धाम मन्दिर से प्रारम्भ होकर मन्दिर के अनेक बाजारो से होती हुई गउशाला रोड,भोपा पुल से होते हुए झांसी रानी,शिव चौक,रूडकी रोड,जिला अस्पताल से ग्राम शाहबुददीनपुर, मिमलाना से होती हुई बाबा के पावन धाम कल्लरपुर कछौली पहुंचेगी। शुक्रवार 28 नवम्बर 2021 को श्री गणेश पूजन,वेदी पूजन,ध्वजा रोहण प्रातः 8 बजे तथा श्री सुन्दर काण्ड का पाठ प्रातः10 बजे किया जायेगा।
शनिवार 27 नवम्बर को श्री महाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव मनाया जायेगा। उत्सव मे मां भगवती का जागरण सांय साढे छह बजे तथा बाबा का विशेष हवन पूजन तथा रूद्राभिषेक रात्रि 12 बजे होगा। रविवार 28 नवम्बर 2021 को पूर्ण आहूति आरती प्रातः 5 बजे तथा बाबा का भोग प्रसाद प्रातः 7 बजे वितरित किया जायेगा।
संस्था के पदाधिकारी कमल किशोर राणा ने संयुक्त रूप से जारी प्रेसवार्ता के दौरान उक्त आशय की जानकारी दी है। कार्यक्रम सम्बन्धी तैयारियों की बैठक मे रिषी राज राही,कमल किशोर राणा,चौ.प्रेमपाल सिंह संधावली,मुकेश चौधरी,डब्बू चौधरी,धर्मवीर समुन्द्र,पवन पांचाल, तरूण गोयल, बब्लू शर्मा, मुण्डल भाई, सरदार बिटटू मोगा, पवन सैनी, साधूराम शर्मा, ओ.पी.सैनी,चौ.उपेन्द्र, विजयपाल पांचाल, राजू भाई, संजय भाई आदि अनेक मौजूद रहे।
