Muzaffarnagar News: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के मूर्तिकार पद्मभूषण श्री राम वी0 जी ने दिया गुरू Mantra
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। एस0 डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमैन्ट स्टडीज, मुजफ्फरनगर द्वारा बी0एफ0ए0 के छात्र छात्राओं का एक एजुकेशनल टूर पद्मभूषण श्री राम वान्जु सुतार जी के नोएडा स्थित स्टूडियों एवं म्यूजियम में ले जाया गया।
जहां फाईन आर्ट के छात्रध्छात्राओं को श्री राम वान्जु सुतार जी का सानिध्य प्राप्त हुआ और लगभग चार घन्टों तक उन्होनें छात्र/छात्राओं को अपने द्वारा बनाये गये 1948 से लेकर वर्तमान तक के मूर्तिशिल्पों से अवगत कराया। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जैसी अद्भुत मूर्ति को बनाने के बाद भी श्री राम सुतार जी के अनेक भव्य मूर्ति शिल्पों को प्रारूप मिलना अभी बाकी है
जिसमें विश्व के सबसे ऊँचे मूर्ति शिल्प जोकि अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति के प्रोजेक्ट के बारे में भी अवगत कराया। आपने छात्र/छात्राओं के मार्गदर्शन हेतु मूर्ति कला की अनेक विधियों व क्रियाकलापों को भौतिक रूप से छात्र/छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया एवं बताया कि हमें कभी भी अपने हुनर के बारे में ज्यादा ना सोचते हुए सिर्फ और सिर्फ कार्य करते चले जाना हैं व कभी भी किसी भी कलाकार भले हुए उसमें स्वयं श्री राम सुतार जी ही क्यों न हो किसी को भी कॉपी नही करना है।
श्री सुतार जी यह भी बताया कि ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष श्री अमित कुमार द्वारा कला विद्यार्थीयों के हित के लिए इस प्रकार के अनेक आयोजन पूर्व में भी किये जा चुके हैं इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र/छात्राओं के विकास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
अनेक छात्र/छात्राओं द्वारा श्री सुतार जी के अनेक व्यक्ति चित्रों को बनाकर वहां पर उनको भेंट किया गया जिनमें बी0एफ0ए0 तृतीय वर्ष एवं चतुर्थ वर्ष के छात्र/छात्राओं में बुशरा, पायल सैनी व अनमोल सोनी मुख्य रूप से रहे।
महाविद्यालय प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल व डा0 सचिन गोयल ने सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाओं सहित टूर के लिए रवाना किया। टूर के संचालन में मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष डा0 अमित कुमार, डा0 मंजरी बाजपेयी, डा0 आशीष गर्ग, शालिनी, विपाशा गर्ग, विंशु मित्तल, अंकिता साहू, ज्योति, अर्चना, डालचन्द, अलका देवी, नेहा व कृष्ण कुमार आदि का सहयोग रहा।

