आपसी विवाद मे पत्नी की निर्मम हत्या
खतौली। पति-पत्नि के बी

देहरादून से अपनी ससुराल ईस्लामनगर पहुंचे युवक आजम की किसी बात को लेकर अपनी पत्नि से बहस हो गई। आरोप है कि इन दोनो पति-पत्नि के बीच हुई कहासुनी झगडे मे तब्दील हो गई। जिसके चलते गुस्साये आजम ने अपनी पत्नि हिना का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
युवती की मौत से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। वहीं आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर उनके पडौसी व कुछ अन्य लोग मौके पर जमा हो गए। नागरिको की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही खतौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद भीड व परिजनो से इस मामले की जानकारी हासिल की।
पुलिस ने परिजनो व मौहल्लावासियो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया तथा मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि पुलिस ने भागदौड कर आरोपी युवक को हिरासत मे ले लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने मृतका की तहरीर पर तथा हत्यारोपी युवक आजम को हिरासत मे लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

