उत्तर प्रदेश

Lucknow News : अखिलेश यादव  लगातार पराजय से वे हताशा और निराशा में- स्वतंत्र देव सिंह

Lucknow News: BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव  लगातार पराजय से वे हताशा और निराशा में हैं। उन्हें फिर एक बार अपनी हार का अंदेशा हो गया है जिस कारण उनके बोल बिगड़े हुए हैं। संतों का अपमान करने वाले अखिलेश यादव हिन्दू और सनातन संस्कृति के विरोधी हैं। हिन्दू मान्यता, हिन्दू संस्कृति के प्रतीकों और पूज्य संतों का अपमान करने वाले सपा मुखिया को संतो और सनातन मतावलंबियों से माफी मांगनी चाहिए।

स्वतंत्र देव सिंह ने आज कहा कि ने सपा मुखिया की हिन्दू संस्कृति, संत परंपरा और जीवनचर्या से घृणा जगजाहिर है। एक ओर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जो अपनी संस्कृति और भारत की पहचान को वैश्विक मंच पर ले जा रहे हैं। श्रीलंका से राम मंदिर निर्माण  के लिए सरकार शिला भेजती है

राम मंदिर निर्माण के लिए दुनिया भर से लोग मिट्टी और सभी पवित्र नदियों का जल भेज रहे हैं। विदेशी राष्ट्राध्यक्ष और राजनयिक भारत आकर मां गंगा की आरती करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अयोध्या, काशी और मथुरा में जाकर अपनी श्रद्धा का अर्पण करते हैं और संतोष प्राप्त करते हैं। वहीं दूसरी तरफ सपा मुखिया भारत की पहचान से जुड़े प्रतीकों, भारत माता, पूज्य संतगणों और हिन्दू धार्मिक प्रतीकों के प्रति अपना घृणाभाव दिखाते हैं। ऐसा करके वे भारत और भारतीयता दोनों के विरोधी बनते जा रहे हैं।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा मुखिया केवल चुनाव के वक्त ही वे धार्मिक प्रयोजनों का स्वांग रचते हैं। अन्य दिनों में उनका टोपी लगाकर घूमना फिरना उत्तर प्रदेश की जनता ने देखा है। वे अपने अनर्गल प्रलाप से एक पंथ और समुदाय के लोगों को तो खुश कर सकते हैं लेकिन उन्हें संत परंपरा और सनातन संस्कृति को मानने वाले करोड़ों लोगों की आस्था को वे चोटिल करते हैं। उनका यह खिलवाड़ उनकी वोट बैंक वाली राजनीति को भारी पड़ेगा।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश का विकास सुहा नहीं रहा है, क्योंकि वे खुदके व केवल कुनबे के विकास के ही वाहक रहे हैं। उन्हें गरीब को मिली पक्की छत, उज्ज्वला योजना  का सिलिंडर और उसके घर पर बल्ब की रोशनी अच्छी नहीं लग रही है।

गरीब को भरपेट राशन दिया जाना पसंद नहीं आ रहा है वे गरीब को खुश देखकर दुःखी हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उसके हिस्से पर ही तो डाका डालकर खुद उनके कुनबे में संपन्नता आई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 4 =