Muzaffarnagar News: ग्राम प्रधान की फैक्ट्री में पति ने पत्नी की चाकू से गर्दन काटकर की हत्या
Muzaffarnagar News: बुढाना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू से गर्दन काटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव शाहडब्बर निवासी ग्राम प्रधान नीरज राठी का बुढ़ाना मुजफ्फरनगर मार्ग पर टाइल्स बनाने का कारखाना है। कारखाने में बिहार निवासी गुलशाद अपनी पत्नी रिफत खातून (30) के साथ मजदूरी का कार्य करता है।
गुलशाद को अपनी पत्नी पर शक हुआ। बताया गया कि उसका लगा कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध है। इसी शक में गुलशाद ने गुरुवार देर रात में अपनी पत्नी रिफत खातून की गर्दन में चाकू से वार कर हत्या कर दी
उधर, घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात में ही पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से हत्यारोपी पति गुलशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद किया है।
मृतका के पांच बच्चे हैं। बिहार के जनपद मधेपुरा थाना गवालपारा के गांव झांझरी निवासी ताजुद्दीन ने बताया कि उसकी पुत्री ३२ वर्षीय रिफाकत खातून का विवाह करीब १० वर्ष पूर्व गुलशाद से हुआ था। गुलशाद अपनी पत्नी व पांच बच्चों के साथ बुढाना थाना क्षेत्र के गांव शाहडब्बर में आकर रहने लगा था।
जहां पर गुलशाद ग्राम प्रधान की टाइल्स फैक्ट्री में काम करता था। वहीं पर बने क्वार्टर में गुलशाद का परिवार रहता था। आरोप है कि विवाद के बाद गुलशाद ने फैक्ट्री क्वार्टर में ही चाकू से गर्दन काटकर रिफाकत खातून की हत्या कर दी। ताजुद्दीन की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए बुढाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी गुलशाद को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी गुलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। बुढाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि उसके कब्जे से आला-ए-कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।
जिसके चलते दोनों के बीच गुरुवार देर रात विवाद हुआ था। विवाद के बाद किसी समय आरोपी ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया कि दंपत्ति बिहार के मधेपुरा जनपद के रहने वाले हैं। बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पहलुओं पर मामले की विस्तृत जांच जारी है।
उन्होंने बताया कि गांव शाहडब्बर में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपी गुलशाद को गिरफ्तार करने वाली टीम में बुढ़ाना इंस्पैक्टर संजीव कुमार, सब इंस्पैक्टर संजय त्यागी, सब इंस्पैक्टर योगेंद्र सिंह, हैड कां. मौ. वकार, कां. कुलवंत शामिल रहे।

