वैश्विक

चमोली हादसा: यात्रियों से भरी जीप नदी में गिरी

चमोली में रविवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवाल-घेस मोटरमार्ग पर यात्रियों से भरी जीप नदी में गिर गई। हादसे में 10 लोगों के मरने की आशंका है। बताया जा रहा है कि वाहन सवार सभी लोग अंत्येष्टी में शामिल होने जा रहे थे।  जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर चार बजे करीब हुआ। जैसे ही वाहन देवाल से दो किमी दूर काली ताल के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी नदी में जा गिरा। जीप में 18 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
Image Result For Jeep-Fall-Into-River-In-Chamoli-

पांच घायलों को रेस्क्यू कर देवाल में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया। इस दौरान एक व्यक्ति ने रास्ते में दम तोड़ दिया। डीएम, आपदा प्रबंधन के अधिकारी सहित थराली प्रशासन और पुलिस मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें, शनिवार रात को वलाण गांव के एक व्यक्ति की देवाल के एक होटल में मौत हो गई थी। जिसके बाद गांव के कुछ लोग रविवार सुबह में उनके अंतिम संस्कार के निकले थे। बदरीनाथ हाईवे पर पाताल गंगा में एक ट्रक करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जोशीमठ थाना प्रभारी जयपाल नेगी ने बताया कि रविवार को सुबह चार बजे ऋषिकेश से तपोवन (जोशीमठ) सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक पाताल गंगा के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।इसमें चालक धर्मेंद्र प्रकाश (47) पुत्र मेयर सिंह, निवासी कालागड़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk