वैश्विक

तेजस्वी यादव की सभा :पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहार के सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव चुनावी रैली में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त हाथापाई हुई। रैली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। चुनावी सभा का आयोजन सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर स्थित उच्च विद्यालय में किया गया था। इसके बाद देखते ही देखते कुर्सियां चलने लगीं। लोग एक-दूसरे पर कुर्सियों को फेंकने लगे।

स्थिति बेकाबू होने लगी। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।कार्यक्रम में तेजस्वी यादव पहुंच गए थे। इसी बीच, एक युवक मंच पर चढ़ गया और तेजस्वी यादव को माला पहनाने की कोशिश करने लगा।  फिर सुरक्षा के लिहाज से युवक को पुलिस ने मंच पर से उतार दिया। बताया जाता है कि इसी के बाद उस युवक के समर्थक आक्रोशित हो उठे और सभा में हंगामा कर दिया।  

Image

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21437 posts and counting. See all posts by News-Desk