समाचार (Muzaffarnagar News)
अलग अलग हादसों में तीन की मौत
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक हादसां में कई लोगों की मोत हो गयी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकडा निवासी 19 वर्षीय अंकित पुत्र रमेश अपने चचेरे भाई अंकुश के साथ रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में गया हुआ था वहां से रात्रि के समय दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे रास्ते में तेज गति वाहन की चपेट में आने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। इस हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अंकुश गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां से उसे रैफर करदिया गया। एक अन्य घटना में खतौली के गांव खांजपुर निवासी किसान दिनेश कुमार पुत्र प्रीतम सिंह देर रात्रि मिल में गन्ने डालकर वापस अपने घर लौट रहा था। जानसठ रोड पर तेज गति से आई डीसीएम ने सकी भैसा बुग्गी में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। तितावी क्षेत्र में हुए सडक हादसे में गांव साल्हाखेडी निवासी रामपाल पुत्र हरिसिंह की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। इसके अलावा देवबंद के गांव थितकी निवासी अलीमुद्दीन पुत्र सलीम व जटनंगला निवासी अनिता पत्नी पवन कुमार को हादसों में घायल होने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सिपाही का निधन
मुजफ्फरनगर। अवकाश लेकर घर आये हुए पुलिस कांस्टेबल की हृदय गति रूक जाने से मौत हो गयी। सिपाही के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में ले जाया गया था जहां उसने दम तोड दिया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी 35 वर्षीय सचिन मलिक पुत्र वीर सैन मलिक पुलिस विभाग में कांस्टेबल था। वर्तमान में उसकी तैनाती अमरोहा में थी। सचिन अवकाश लेकर अपने घर आया हुआ था। देर रात्रि सीने में दर्द की शिकायत पर उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है।
कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग मामलों में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देेते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने सुजडू निवासी मनशाद को एक तमंचा व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के विरूद्ध गोकशी सहित अन्य संगीन मामलों में कई मुकदमे दर्ज है। एक अन्य मामले में सिविल लाइन पुलिस ने रामपुरी निवासी शादाब पुत्र इकबाल को भारी मात्रा में अवैधा शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शहर कोतवाली पुलिस ने फिरोज निवासी मिमलाना रोड, काला निवासी नई आबादी खालापार, रवि धीमान निवासी रामपुरी, अनीस पुत्र नफीस निवासी दक्षिणी खालापार को अदालत द्वारा जारी किये गये वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया।
युवक हुआ लापता
मुजफ्फरनगर। शहर के सर्राफा बाजार से एक व्यक्ति लापत हो गया। उसके लापता होने की सूचना पुलिस में दर्ज करायी गयी है। शहर कोतवाली पर दर्ज करायी गयी सूचना में बताया गया है कि सर्राफा बाजार निवासी दीपक कुमार वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा विगत पांच दिसम्बर को अपने घर से निकला था जिसके बाद वह अपने घर वापस नहीं लौटा और लापता हो गया। परेशान परिजनों ने उसकी तलाश में काफी भागदौड की लेकिन उसका सुराग नहींं लगा। तब मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चलते कई दबोचे
मुजफ्फरनगर। मीरांपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए सात लोगों को भारी मात्रा मे ंबने व अधबने शस्त्रों व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मीरांपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि आशु उर्फं आस मौहम्मद के द्वारा अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है इस सूचना पर पुलिस ने बताये गये स्थान पर छापा मारकर मौके से आशु उर्फ आस मौहम्मद मौहल्ला कमलियान, शान मौहम्मद पुत्र मुमताज निवासी मौहल्ला जाटो वाला, शमीर पुत्र शगीर निवासी भूम्मारोड, हर्ष पुत्र हरेंद्र निवासी गढी रसूलपुर, इलाल पुत्र आसिफ निवासी मौहल्ला मुश्तर्क, मौ. कैफ पुत्र अकरम निवासी गढीरसूलपुर व शिवम पुत्र कर्णपाल निवासी देवल थाना रामराज को दस तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बार के अलावा भारी मात्रा में कारतूस, अधबने तमंचों, कच्चे माल व उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आशु उर्फ आस मौहम्मद, शान मौहम्मद व समीर अवैध शस्त्र बनाते थे और हर्ष, इलाल, मौ. कैफ शिवम उनके द्वारा बनाये गये तमंचों को ढाई से चार हजार मे बेचते थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि इन लोगों ने किन किन लोगों को तमंचे की सप्लाई की है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
शातिर को तमंचे, कारतूस सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे वाछित अपराधी व वांरटी अपराधीयो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान ग मु०नगर शामली बाईपास ग्राम वहलना सुजडू चौराहा से शातिर अपराधी मन्साद उर्फ सोना पुत्र साबिर नि०- लिकडा पटटी सुजडू थाना को०नर मु०नगर को मय नाजायज तमचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में मन्साद उर्फ सोना पुत्र साबिर नि०- लिकडा पटटी सुजडू थाना को०नर मु०नगर तथा अभियुक्तगण एक तमंचा ३१५ बोर व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० संजय सिंह, का० अरविन्द, का० हिंमाशु कुमार शामिल रहे।
विधानसभा के लिए राजपूत समाज ने की टिकट की मांग
मुजफ्फरनगर। राजपूत समाज के सम्मानित लोग मुजफ्फरनगर क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान से मिले। राजपूत समाज के द्वारा सांसद संजीव बालियान से मिलकर मुजफ्फरनगर जनपद से किसी भी एक विधानसभा के लिए राजपूत समाज के व्यक्ति को विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। राजपूत समाज के द्वारा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को अवगत कराया गया की जनपद मुजफ्फरनगर में राजपूत समाज की संख्या १.५ लाख से अधिक है लेकिन प्रतिनिधितव शून्य है।
राजपूत समाज की इस मांग पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने राजपूत समाज की बात को मानने एवं हाईकमान तक राजपूत समाज की बात को पहुंचाने का पूर्ण आश्वासन दिया है एवं कहां की मेरा जितना भी सहयोग हो सकेगा मैं हर संभव सहयोग करने का प्रयास करूंगा।
इसी के साथ राजपूत समाज के लोगों ने चरथावल विधानसभा से मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी सुभाष चौहान का बायोडाटा केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान को दिया, जिस पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
राजपूत समाज की ओर से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मिलने वालों में अमित पुंडीर, विनय सिंह पुंडीर एडवोकेट ,राणा तोप सिंह, अग्रिश राणा एडवोकेट ,शैलेंद्र राणा एडवोकेट, सुभाष चौहान, अरुण प्रताप सिंह ,मुकेश आर्य ,दिव्य प्रताप सोलंकी, दिवाकर विक्रम सिंह ,मुकेश सोम, राजकुमार राणा, रामअवतार प्रधान जी, नेत्रपाल प्रधान जी ,सचिन आर्य, मनोज पुंडीर, अजय पुंडीर एडवोकेट ,शैलेंद्र राणा एडवोकेट, धर्मेंद्र सिंह पुंडीर एडवोकेट, प्रवीण पुण्डीर, विनीत पुण्डीर, एम पी सिंह,डॉक्टर ध्रुव सिंह, नीरज राणा ,पुष्पेंद्र सिंह, ठाकुर प्रभात सिंह, ठाकुर अभिमन्यु सिंह ,ठाकुर अनुज सिंह, अशोक सिंह ,ईशम सिंह, आदि सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।
करंट लगने से हुई बहन-भाइ की मौत से कोहराम
तितावी। हादसे मे भाई बहन की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा ग्रामीणो मे शोक छा गया। भाई बहन की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड गयी। मौके पर सैकडों लोगों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरूद्ध कार्यवाही व मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा भी किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तितावी थाना प्रभारी ने किसी प्रकार ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त तितावी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गुजरहेडी में हादसे के तहत करंट लगने से दो सगे भाई बहनो की मौत की खबर से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। और देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और हादसे मे बहन-भाई की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस कुछ ही देर मे गांव मे पहुंच गई। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गुजरहेडी मे आज दोपहर के वक्त करीब 18 वर्षीय पिंकी तथा उसका भाई 20 वर्षीय प्रदीप पुत्र सोमपाल दोपहर के वक्त अपने घर की छत पर चढ कर सरिये से छत की नाली को साफ कर रहे थे। कि इस दौरान पाईप का सरिया घर के समीप से जा रही विद्युत लाईन की चपेट मे आ जाने से करंट लग जाने से युवक प्रदीप और उसकी बहन पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रामपाल के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगी। ऐसे मे परिजनो को कुछ भी सूझ नही पा रहा था कि वो क्या करें। वहीं दूसरी और रामपाल के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पडौसी तथा कुछ अन्य ग्रामीण रामपाल के घर की तरफ दौडे। जहां पहुंच कर घर के अन्दर का नजारा देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। हादसे मे भाई-बहन की मौत से हर कोई सिहर गया। यह दुखभरी खबर गांव मे जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते सैंकडो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही कुछ ही देर मे पुलिस गांव मे पहुंच गई। इसी बीच किसान नेता ठा.पूरन सिह तथा किसान संगठन के पदाधिकारी गुजरहेडी पहुंंच गए। किसान नेताओ ने शोक संतप्त पजि नों को ढांढस बंधाया। बताया जाता है कि इस दौरान ग्रामीणो ने मुआवजे की मांग भी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियो के समझाने बुझाने पर किसी प्रकार मामला शान्त कराया तथा मदद का आश्वासन दिया। जिसके पश्चात मामला शान्त हो पाया। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर दोनो भाई बहन के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से ग्रामीणों में शोक छा गया।
थाना समाधान दिवस का आयोजन
मुजफ्फरनगर। थाना दिवस पर आज पुलिस अफसरों ने जन शिकायते सुनकर उनका निस्तारण किया। गौरतलब है कि प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार को थानों में थाना दिवस का आयोजन किया जाता है जिसमें पुलिस अधिकारी जनसमस्याएं सनकर उनका निदान करते है। आज शहर कोतवाली में सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा के साथ जनसमस्याएं सुनी और उनका निदान किया। सिविल लाइन थाने में इंस्पैक्टर बिजेंद्र सिंह रावत ने जनशिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया। नई मंडी थाने में थाना प्रभारी पंकज पंत ने जनसमस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया।
बेटियों का हुआ सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका परिषद् में निकाय क्षेत्र में निवास करने वाले निर्धन परिवारों की ४९ बेटियों की शादी भव्य कार्यक्रम के बीच सम्पन्न कराई गई। इस दौरान इन बेटियों का कन्यादान चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने एक अभिभावक बनकर किया। शादी के बंधन में बंधन में बंधी बेटियों को घरेलू उपयोग के लिए सामान भी उपहार स्वरूप दिया गया और सरकार की और निर्धारित आर्थिक मदद के रूप में चौक सौंपे गये। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नवविवाहित दम्पति को सफल और सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी। शनिवार को प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशन में जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराया गया। इस दौरान जनपद में ८०० से ज्यादा बेटियों की शादी सम्पन्न कराई गई। नगर पालिका परिषद् मुजफ्फरनगर द्वारा भी ४९ बेटियों की शादी समारोह का आयोजन किया गया। इनमें ३० मुस्लिम और १९ हिन्दू परिवारों की बेटियां शामिल रहीं। इसके लिए नगरपालिका परिषद् में भव्य समारोह आयोजित किया गया था। समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्धन परिवारों की बेटियों को एक योजना के सहारे खुशहाल जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। गरीब परिवारों के लिए बेटियों का विवाह एक बड़ी समस्या के रूप में समाज में देखा जाता रहा है, लेकिन इस योजना के सहारे हमारी सरकार ने निर्धन परिवारों की चिंता को अपनी चिंता बनाने का काम किया है। इस योजना के सहारे निर्धर परिवारों की बेटियों की शादी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज हम यहां पर ४९ बेटियों को उनके वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देकर विदा कर रहे हैं। जल्द ही ५१ बेटियों की शादी कराकर उनको भी विदा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निर्धन बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है और ऐसी योजना चलाने के लिए मैं इन बेटियों की ओर से एक अभिभावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट करती हूं। इससे पहले समारोह में पधारने पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का ढोल की थाप पर स्वागत किया गया। उन्होंने हिन्दू मुस्लिम सभी जोड़ों को सफल और सुखद व सम्पन्न वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के लिए आशीर्वाद दिया। कई जोड़ों ने उनके पैर छूकर आशीष प्राप्त किया। उन्होंने सभी जोड़ों को शासन की योजना के अनुसार ३५-३५ हजार रुपये की आर्थिक मदद के लिए चेक भी सौंपे। इसके साथ ही शादी का प्रमाण पत्र भी दिया गया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सभी बेटियों को घरेलू उपयोग के लिए उपहार स्वरूप जरूरत का सामान भी दिया। बाद में बाराती और घराती के साथ ही सभी अतिथियों के लिए भोज आयोजित किया गया। इसमें चेयरपर्सन ने स्वयं अपने हाथों से अतिथियों का आदर सत्कार करते हुए भोजन परोसा। सभी ने इस आयोजन और खासकर चेयरपर्सन के व्यवहार की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी और तनवीर आलम ने किया। समारोह में मौलवी ने मुस्लिम जोड़ों के निकाह पढ़वाये तो वहीं पंडित जी द्वारा हिन्दू जोड़ों की वरमाला आदि रीति रिवाज पूर्ण कर विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद अब्दुल सत्तार, अरविन्द धनगर, नदीम खां, मौहम्मद सलीम, नरेश खटीक, अमित बॉबी, दिलशाद मुन्ना, हनी पाल, सभासद पति याकूब अंसारी, नौशाद कुरैशी, मुनेश कुमार के साथ ही अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह, टीएस आरडी पोरवाल, लिपिक संदीप यादव, अशोक पाल, अमित गोस्वामी, सोनू मित्तल, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।
पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया आश्वासन
मुजफ्फरनगर। देर रात्रि राष्ट्रीय लोक दल का प्रतिनिधिमंडल गांव मजलिशपुर तोफिर में छेडछाड प्रकरण मामले में पीड़ित परिवार के लोगों से मिला जहां पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि हमारी लड़कियों को प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर ले जाया गया और रात होने का बहाना देकर उन्हें स्कूल में ही रोक लिया गया और खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर हमें खिलाया गया जिससे लड़कियों को नींद आ गई और उनके साथ छेडछाड की गयी। हैरत की बात तो यह है कि उक्त प्रकरण में प्रशासन 17 दिन के बाद एफआईआर दर्ज करता है, राष्ट्रीय लोक दल ने पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि 
मुजफ्फरनगर। राजपूत महासभा के द्वारा आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में भारत मां के वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. राजपूत समाज के द्वारा आर्य समाज मंदिर में ठाकुर अमित सिंह पुंडीर ने कहा कि भारत के प्रथम सीडीएस विपिन रावत जी का आकस्मिक दुर्घटना में निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है. ठाकुर अमित सिंह पुंडीर ने कहा की जनरल बिपिन रावत की बुलंद आवाज की पहली गोली हम नहीं चलाएंगे और उसके बाद हम अपनी गोलियां नहीं गिनेंगे सदियों तक गूंजती रहेगी। अमित पुंडीर ने कहा की सीडीएस बिपिन रावत ने खुलकर कहा था कि उनको युद्ध ढाई सीमा में लड़ना पड़ रहा है। अमित पुंडीर ने कहा की सीडीएस बिपिन सिंह रावत जी के साथ साथ अन्य १२ सैन्य अफसरों का यह बलिदान देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
राजपूत सभा की ओर से एडवोकेट भूपेंद्र सिंह ने कहा सीडीएस बिपिन सिंह रावत के साथ-साथ अन्य सैन्य अफसरों का बलिदान देश के लिए अपूरणीय क्षति है भूपेंद्र एडवोकेट ने कहा मांग की कि सैन्य अफसरों का इस तरह से आकस्मिक चले जाना किसी षड्यंत्र के तहत भी हो सकता है उन्होंने भारत सरकार से मांग की है की इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए राजपूत सभा की ओर से श्रद्धांजलि देने वालों में सुभाष चौहान, मुकेश आर्य, अरुण प्रताप सिंह ,राणा तोप सिंह, विनय पुंडीर एडवोकेट, नेत्रपाल प्रधान जी, रामअवतार प्रधान जी, अग्रिश एडवोकेट ,शैलेंद्र राणा एडवोकेट, धर्मेंद्र पुंडीर एडवोकेट, डॉक्टर ध्रुव सिंह, नीरज राणा, पुष्पेंद्र सिंह ,अशोक सिंह ,विक्रम सिंह, रामकुमार राणा,मुकेश सोम आदि राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।
चौपाल समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। नगर के भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर विश्वकर्मा चौपाल समारोह का आयोजन किया गया गया। पूर्व निर्धारित इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा रहे। काय्रक््रम की अध्यक्षता सीताराम पांचाल ने की तथा संचालन देशपाल पांचाल ने किया। इस दौरान सभी वक्ताआें द्वारा समाज की एक जुटता पर जोर दिया गया तथा समाज के युवक-युवतियों को उच्च शिक्षा हासिल करने का आहवान किया गया। इस अवसर पर आशुतोष विश्वकर्मा, रामपाल सिह, संजय धीमान, विशम्भर पांचाल, शेरपाल पांचाल, मांगेराम पांचाल, सरदार बलविन्द्र सिह सल्ल, प्रदीप फोरमैन,विरेन्द्र धीमान, प्रमोद धीमान, राजेन्द्र धीमान, राजकुमार धीमान,धर्मपाल धीमान,, अजय पांचाल, विनोद पांचाल, पं.सतीश शास्त्री, राहुल धीमान,पूर्व सभासद जनार्दन विश्वकर्मा, आकाश धीमान, मा.निर्मल सिह,सतीश पांचाल,नीशु धीमान,सत्यवीर सिह प्रजापति आदि मौजूद रहे।

