Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्राम प्रधान बृजेन्द्र की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में 5 आरोपियों को उम्र कैद

Muzaffarnagar News:मुज़फ्फरनगर। गत २५ जनवरी २०११ को थाना फुगाना के ग्राम बहावड़ी व कबरोत के बीच कार से घर लौट रहे बहावड़ी के ग्राम प्रधान बृजेन्द्र की गोली मारकर हत्या व कई को घायल करने के सनसनीखेज मामले में आरोपी बृजपाल ,चरण सिंह ,सोरेन ,नरेश ,व विवेक को उम्रकैद व १४,१४ हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है।

जबकि सबूत के अभाव में तीन आरोपियों बसंत ,बनती ,व सुमित को बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई विशेष अदालत एससी/एसटी के जज जमशेद अली की अदालत में हुई अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता यशपाल सिंह व बचाव पक्ष की ओर से वकार अहमद ने पैरवी की।

अभियोजन की कहानी के अनुसार गत २५ जनवरी २०११ को बहावड़ी के ग्राम परधान बृजेन्द्र की गोली मारकर हत्या व कई को घायल कर दिया था। जब ग्राम प्रधान कार में घर लोट रहे थे।

घटना के संबंध में देवेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी । बाद में वादी देवेंद्र की भी कोर्ट परिसर मुज़फ्फरनगर में गोली मारकर हत्या कर दी थी । जब मामले की सुनवाई के चलते पैरोकारी में वह कोर्ट के बाहर बैठा था। इस हत्याकांड का मामला अलग चल रहा है।

बेबी शो का आयोजन 19 को
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में दिनांक १९ दिसंबर २०२१ दिन रविवार को प्रातः ९ः०० बजे से वीआईपी पंडाल में बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ,उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया जाएगा

जिसके अंतर्गत प्रथम वर्ग में ० से १ वर्ष आयु के बच्चों को लिया जाएगा तथा दूसरे वर्ग में १ वर्ष से लेकर ५ वर्ष तक की आयु के बच्चों को लिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बेबी शो में प्रतिभाग करने के लिए बच्चों का पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक नहीं है

बेबी शो स्थल पर ही बच्चों का साथ के साथ पंजीकरण करके प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जा सकता है।उन्होंने बताया कि बेबी शो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बच्चे का टीकाकरण कार्ड व बच्चे का जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक होगा। बेबी शो में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 8 =