Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस ने लिफ्ट देकर कपड़ा व्यापारी को लूटने वाले ३ दबोचे

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। कपड़ा व्यापारी को कार में लिफ्ट देकर लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए।गौरतलब है कि थाना तितावी के कस्बा बघरा निवासी अहसान हरिद्वार के कस्बा ज्वालापुर में कपड़े का व्यापार करते है। उनका परिवार बघरा में रहता है। इसी के चलते अहसान का बघरा आना जाना लगा रहता है।

२१ दिसंबर की रात में वह घर आ रहे थे। वह बस से वहलना चौक पर उतरे थे। वहां खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अर्टिका कार में चार युवक वहां पहुंचे और उन्होंने बघ्घरा छोड़ने के नाम पर लिफ्ट देकर अहसान को गाड़ी में बैठा लिया।

गाड़ी जब पीनना बाइपास के पास पहुंची तभी गाड़ी में सवार चारों युवकों ने उन्हें धमकाते हुए उनसे मोबाइल व पचास हजार रुपये लूट लिए। उन्हें पीनना बाइपास पर उतार कर चारों बदमाश गाड़ी में फरार हो गए।

पीडित ने पुलिस को सूचना दी तो बदमाशों की तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। शहर कोतवाली पुलिस ने अहसान की तहरीर पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज पुलिस ने लूट की इस घटना का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश हिटलर पुत्र लियाकत निवासी सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना, परवेज उर्फ सोन्ना उर्फ पहलवान पुत्र अब्बास निवासी मौहल्ला इस्लामाबाद कस्वा व थाना शाहपुर व आरिफ पुत्र वकील निवासी कस्बा असरफाबाद थाना रमाला, बागपत हाल पता जन्नत कालोनी कस्वा व थाना कांधला, शामली हैं।

पुलिस ने उन्सर २ तमंचे, कारतूस, ३१५० रूपये नकद ( लूट के अभियोग से सम्बन्धित), एक सुजुकी अर्टिगा कार (घटना में प्रयुक्त) ब एक चाकू बरामद किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 5 =