Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तीन चोरी के टै्रक्टर सहित किया गिरफ्तार

भोपा। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत पुलिस ने चोरी के तीन टै्रक्टरो सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना भोपा पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी हितेश पुत्र चन्द्रपाल निवासी भोकरहेडी को शुक्रताल के जंगल से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग स्थानो से चोरी किए गए 03 टै्रक्टर बरामद किए हैं।

बताया जाता है कि इन तीन टै्रक्टरो मे एक टै्रक्टर स्वराज फर्जी नम्बर प्लेट के साथ, एक टै्रक्टर बलवान बिना नम्बर प्लेट का जिसके इंजन नम्बर व चेसिस नम्बर अपठित है। व एक टै्रक्टर 475 डी.आई.महेन्द्रा बिना नम्बर प्लेट के बरामद हुए हैं। इस दौरान पकडे गए आरोपी हितेश ने बताया कि वह वर्ष 2012 से भारत के दूर दूर राज्यो से टै्रक्टर चोरी करके यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे लाकर उनके फर्जी कागजात तैयार कराकर उंचे दामो पर किसानो को विक्रय करता है।

आरोपी के खिलाफ थाना भोपा पर मु.अ.स.560/19 धारा 420/465/414 भादवि पंजीकृत है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि पूछताछ व मामले की छानबीन के बाद इस सम्बन्ध मे और अधिक सफलता मिल सके। एसपी देहात नेपाल सिह, सीओ भोपा राममोहन शर्मा के निर्देशन मे तथा इंस्पैक्टर भोपा एम.एस.गिल के नेतृत्व मे सब इंस्पैक्टर जगपाल सिह, सब इंस्पैक्टर संजय कुमार, का.मोहित कुमार, का.अनिल कुमार, लोकेन्द्र कुमार, अनुज कुमार आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk