वैश्विक

इनामी बदमाश सचिन पांडे मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में पुलिस व एसटीएफ ने आजमगढ़ के एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सचिन पांडे को ढेर कर दिया।इनकाउंटर पुरानी एमिटी के पास हुआ।बताया जा रहा है कि पुलिस को बदमाश के इलाके में होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस व एसटीएफ पहुंची और मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया।

Encounter In Lucknow Lucknow Shooter Sachin Pandey Killed In Police Encounter Encounter In Up 1572773241 |

एक लाख का इनामी सचिन पांडे भाड़े का शूटर था, किसी गैंग से नहीं था। वह सुपारी लेकर हत्या करता था। साथ ही उसपर लूट, रंगदारी वसूली जैसे दर्जनों मामले दर्ज थे। केवल यूपी में ही नहीं वह बिहार तक भी भाड़े पर हत्या करने जाता था।विभूति खंड स्थित एमिटी कॉलेज के पुराने कैंपस के सामने दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में उसने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद चली मुठभेड़ में एसटीएफ ने इनामी बदमाश को मार गिराया।
आजमगढ़ के रहने वाले बदमाश सचिन पांडेय की यूपी एसटीएफ व पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। वह हत्या के कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। इनपुट के आधार पर एसटीएफ व विभूतिखंड थाने की पुलिस ने रविवार की दोपहर एमिटी कॉलेज के पास घेराबंदी की। इस दौरान बदमाश सचिन पांडेय ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21612 posts and counting. See all posts by News-Desk