Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बायलर फटाः कई मजदूर हुए घायल

1 1 1 |मुजफ्फरनगर। लोहा फैक्ट्री का बायलर फट जाने से हुए हादसे मे आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार जानसठ रोड स्थित लोहा मिल का बायलर फट जाने से कुछ मजदूर घायल हो गए। इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मिल प्रशासन से जुडे अधिकारी तुरन्त ही मौके पर पहुंचे तथा मिल मालिक को भी इस हादसे से अवगत कराया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही मिल मालिक व कुछ अन्य लोहा मिल स्वामी मौके पर पहुंचे। घायल मजदूरो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk