बायलर फटाः कई मजदूर हुए घायल
मुजफ्फरनगर। लोहा फैक्ट्री का बायलर फट जाने से हुए हादसे मे आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार जानसठ रोड स्थित लोहा मिल का बायलर फट जाने से कुछ मजदूर घायल हो गए। इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मिल प्रशासन से जुडे अधिकारी तुरन्त ही मौके पर पहुंचे तथा मिल मालिक को भी इस हादसे से अवगत कराया गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही मिल मालिक व कुछ अन्य लोहा मिल स्वामी मौके पर पहुंचे। घायल मजदूरो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
