वैश्विक

मैकडोनाल्ड: सीईओ स्टीव ईस्टरब्रुक कंपनी से बाहर

मैकडोनाल्ड (McDonald’s) ने अपने सीईओ स्टीव ईस्टरब्रुक को कंपनी से बाहर कर दिया है। रविवार को कंपनी ने यह जानकारी दी कि उन्होंने कंपनी के नियमों का उल्लंघन किया था इसलिए उन्हें सीईओ और कंपनी के अध्यक्ष पद से निकाल दिया गया है। ईस्टरब्रुक का कंपनी के एक कर्मचारी के साथ संबंध था, जिसके चलते कंपनी ने उन्हें निकालने का फैसला लिया। कंपनी ने कहा कि उन्होंने सही फैसला नहीं लिया है। बता दें कि स्टीव ईस्टरब्रुक साल 2015 में कंपनी के सीईओ बने थे। कंपनी के नियमों के मुताबिक, प्रबंधकों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष अधीनस्थों के साथ संबंध रखने की अनुमति नहीं है।

Image

ईस्टरब्रुक का कार्यकाल 1 मार्च 2015 से शुरू हुआ था। ईस्टरब्रुक की जगह अब क्रिस केम्पकिन्स्की लेंगे। केम्पकिन्स्की साल 2015 से मैकडोनाल्ड के साथ जुड़े हैं। हाल ही में उन्होंने मैकडोनाल्ड यूएसए के अध्यक्ष के रूप में काम किया था।ईस्टरब्रुक ने कर्मचारियों को एक ईमेल लिखा और स्वीकार किया कि उन्होंने एक कर्मचारी के साथ संबंध बनाकर गलती की। साथ ही ईमेल में उन्योंने यह भी लिखा कि वे बोर्ड से सहमत हैं। इतना ही नहीं, ईस्टरब्रुक ने यह भी कहा कि केम्पकिन्स्की सीईओ के पद के लिए उपयुक्त हैं। निदेशक को भी केम्पकिन्स्की पर भरोसा है। ईस्टरब्रुक के नेतृत्व में कंपनी को काफी फायदा हुआ है। 2015 के बाद कंपनी के स्टॉक करीब दोगुने हुए हैं। हालांकि तीसरी तिमाही में निवेशक थोड़े नाराज थे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk