Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नाले का सरवट फाटक के पास निर्माण होगाः पालिकाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। सरवट फाटक के निकट मौहल्ला सुभाषनगर में जलभराव की समस्या को देखते हुए नगरपालिका परिषद की चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने सरवट फाटक के पास चालीस मीटर नाला निर्माण कराने का कार्य करने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्टीमेट स्वीकृत हो गया है और जल्दी ही वर्क ऑर्डर निकलवाया जा रहा है। नाला निर्माण न होने के कारण सरवट फाटक पर जलभराव की समस्या हो रही है। बताया जा रहा है कि गाँधी कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण का कार्य नगर पालिका परिषद द्वारा कराया जा रहा है

जिसके चलते जल निकासी नहीं हो पा रही है और लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गाँधी कॉलोनी में नाला निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात सरवट फाटक के पास भी चालीस मीटर नाला बनाया जायेगा। इसके लिए आज सुबह सरवट ग्राम प्रधनपति पं. श्रीभगवान शर्मा ने नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और सरवट फाटक पर पानी की निकासी न होने से हो रहे जलभराव सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण गड्ढे बनने से आवागमन मुश्किल होने के बारे में बातचीत की।

चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि सरवट फाटक के पास चालीस मीटर को नाला अलग से बनाया जायेगा। गाँधी कॉलोनी में नाला निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसके तुरंत बाद सरवट फाटक के पास नाला बनवाया जायेगा। इसके लिए स्टीमेट स्वीकृत हो गया है और शीघ्र ही वर्क ऑर्डर निकलवाया जायेगा। उन्होंने पालिका ईओ व जेई निर्माण को भी इस बारे मेें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk