Muzaffarnagar News: क्रांति सेना की बैठक में 31 के कार्यक्रम की चर्चा, पुनः शिवलिंग की स्थापना की बात दोहराई
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना कार्यालय पर ३१ दिसंबर के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया/ बैठक में गत दिनों महावीर चौक पर स्थित प्राचीन पीपल के वृक्ष को काटने व वहां मौजूद शिवलिंग को खंडित किया जाने के बाद क्रांति सेना द्वारा ३१ दिसंबर को पुनः शिवलिंग की स्थापना की बात दोहराई गई।
आज पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला महासचिव राजेश कश्यप ने भाजपा जनप्रतिनिधियों की आलोचना करते हुए कहा कि जहां मोदी जी और योगी जी मंदिर मंदिर की रट लगा कर एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने की जुगल में है वहीं स्थानीय भाजपा नेता जनप्रतिनिधि क्षतिग्रस्त शिवलिंग के आरोपियों को तो बचा ही रहे हैं साथ ही शिवलिंग की पुनः स्थापना नहीं हो पा रही है।
क्रांति सेना के पूर्व जिला महासचिव देवेंद्र चौहान एवं पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि यदि ३१ दिसंबर को क्रांति सेना द्वारा शिवलिंग की स्थापना कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश हुई तो भाजपा के जनप्रतिनिधियों को आगामी विधानसभा चुनाव में परिणाम भुगतने एवं क्रांति सेना के विरोध झेलने के लिए तैयार रहना होगा
उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ३१ दिसंबर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया/ इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी, आनंद प्रकाश गोयल, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, लोकेश सैनी ,अनुज चौधरी, अवनीश चौहान, आलोक अग्रवाल, गौरव गर्ग, संजय चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, अरविंद प्रजापति, आशीष मिश्रा, बसंत कश्यप, मंगतराम, भुवन मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, प्रदीप कोरी, जॉनी पंडित, ललित रोहिल्ला, उज्जवल पंडित, बाबूराम जाटव ,रविंदर सैनी ,प्रदीप जैन ,गोपी वर्मा ,सौरव रॉय, आदित्य कश्यप, हेम कुमार , अमित कश्यप, उपस्थित रहे/
समस्याओं का किया निस्तारण
मोरना। जनता दर्शन में जन समस्याओं का ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोरना ने निस्तारण किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं जिला गन्ना अधिकारी, डॉ आर डी द्विवेदी, के निर्देशानुसार द्वारा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोरना जे०पी० दिवाकर द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए ग्राम जटवाड़ा के कृषक संजीव कुमार एवं नये सदस्यों का मौके पर सत्यापन किया गया
तथा कृषकों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
