खेल जगत

IND vs RSA: centurion में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहले टेस्ट में तेज गेंदबाजों ने चटकाए 18 विकेट

IND vs RSA  सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने 113 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 305 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में अफ्रीकी टीम 191 रनों पर ढेर हो गई.

भारत की इस जीत में तेज गेंदबाजों का अहम योगदान रहा. पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी मोहम्मद शमी, बुमराह और सिराज ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की जमकर खबर ली और उन्हें लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया. सीरीज का पहला मैच बेहद रोमांचक रहा और आखिर में भारत ने जीत हासिल कर ली. 

भारतीय टीम की तरफ से पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने पेस अटैक को संभाला और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. मोहम्मद शमी ने पहली पारी में 5 विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 2, शार्दुल ठाकुर ने 2 और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया. पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन को कोई विकेट नहीं मिला. 

दूसरी पारी में भी तेज गेंदबाजों का ही जलवा रहा. मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए. मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले. जबकि मैच के आखिरी ओवर में कैगिसो रबाडा और लुंगी नगीदी को पवेलियन भेजकर रविचंद्रन अश्विन ने भी अपना खाता खोल लिया. कुल मिलाकर 20 में से 18 विकेट तेज गेंदबाजों के नाम रहे. 

पहली पारी में ओपनर केएल राहुल ओर मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी की. राहुल ने 123 रन बनाए जबकि मयंक ने 60 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 48 और विराट कोहली ने 35 रन बनाए. दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे और टीम महज 174 रनों पर ऑल आउट हो गई. दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 34 रन बनाए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =