Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सपा की मासिक मीटिंग , भेंट की कार्यकर्ता ने चूड़ी, हुआ हंगामा

Muzaffarnagar News: सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है जनता से किये गए वादों पर भाजपा सरकार ने धोखा दिया। प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर,युवाओ व महिलाओं का घोर उत्पीड़न हुआ है।

बेरोजगारी व नॉकरी न मिलने से युवा परेशान है सरकारी मशीनरी निरंकुश होकर जनता का उत्पीड़न करती रही है सपा प्रत्येक विधानसभा में सम्मेलन के जरिये भाजपा की असफलता को उजागर कर जनता से सपा सरकार लाने का आह्वान करेगी।पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक व पूर्व सांसद कादिर राणा ने अपने संबोधन सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा सरकार में हुए जनता के उत्पीड़न मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटाकर भाजपा सरकार द्वारा जातिगत भेदभाव आपसी एकता भाईचारे को चोट पहुंचाने के लिए जागृति अभियान चलाने तथा विकास कराने का प्रतीक सपा सरकार के रूप में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संदेश को जनता में पहुंचाने की अपील की।

मीटिंग को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनिल कुमार,सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,विनयपाल प्रमुख, सपा नेता साजिद हसन, शौकत अंसारी, रामनिवास पाल राहुल वर्मा ने ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं छात्रों किसानों मजदूरों तथा महिलाओं का भाजपा सरकार में खुलकर उत्पीड़न हुआ है।बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है इसलिए भाजपा सरकार को मुक्ति देने व सपा सरकार लाना ही विकल्प है।

मीटिंग में मुख्यरुप से पूर्व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन सत्यवीर त्यागी शलभ गुप्ता एडवोकेट फिरोज अंसारी शाहीन बेगम संदीप धनगर डॉ नूर हसन सलमानी हरेंद्र पाल काजी अरशद नासिर राणा मास्टर अल्ताफ हसीब राणा प्रधान शाह रजा नकवी डॉ इसरार अल्वी नदीम राणा मुखिया जनार्दन विश्वकर्मा धनवीर कश्यप सूर्य प्रताप राणा राजीव कुरैशी सलीम मलिक आफाक पठान शहजाद मेंबर कनीज फातिमा जैदी संजीव प्रधान एडवोकेट सावन कुमार एडवोकेट सुमित पँवार बारी वीरेंद्र तेजियांन पवन पाल सलमान त्यागी मोनू जैदी शमी खान इकराम अंसारी जावेद सोल्जर एस मोहम्मद मेवाती सत्य पाल कश्यप फराज अंसारी शशांक त्यागी रामनिवास कश्यप अमित शील जॉनी अरोरा बृजेश कुमार मुकुल त्यागी सागर कश्यप गयूर राठौर सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


जमकर हंगामा

मुजफ्फरनगर। जनपद में यूपी विधानसभा चुनाव २०२२ की तैयारियों को लेकर जुटी समाजवादी पार्टी में अंदरूनी बगावत के कारण अजीब स्थिति बनी हुई है। आज जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कार्यालय पर संगठन की मासिक बैठक बुलाई, तो इसमें बड़ा भारी हंगामा खड़ा हो गया।

शनिवार को साल का पहला ही दिन सपा के लिए बगावत और हंगामा का कारण लेकर आया। नये साल पर संगठन की मासिक बैठक के लिए नगर के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर जुटे नेता और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ।

पार्टी के बागी कार्यकर्ता शुजाअत राणा भी इस बैठक में पहुंचे और उन्होंने बैठक के दौरान ही नगराध्यक्ष अलीम सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया तथा उनको चूड़ी भेंट कर रोष जताया। इसको लेकर नगराध्यक्ष के समर्थक कार्यकर्ताओं ने शुजाअत राणा के व्यवहार का विरोध किया और हंगामा खड़ा हो गया। मासिक बैठक की

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20984 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 6 =