Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वायु प्रदूषण विषय पर जागरूकता रैली निकाली

बुढ़ाना। वायु प्रदूषण के विषय में लोगो को जागरूक करने हेतु एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली को दीपक कुमार उपजिलाधिकारी बुढाना, ओम गिरि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बुढ़ाना ,सोमेंद्र कुमार नेगी पुलिस उपाधीक्षक फुगाना एवं कुशल पाल सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बुढ़ाना द्वारा हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम /रैली का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा क्षेत्रवासियों व नगर वासियों से वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु सहयोग करने की अपील की। जागरूकता रैली तहसील बुढाना से शुरू होकर, कांधला रोड ,चैधरी चरण सिंह तिराहा महाऋषि दयानंद चैक से होते हुए पैठ बाजार रोड होते हुए आर्य कन्या इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुई ।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ .राजीव कुमार सामाजिक कार्यकर्ता ब्रांड एंबेसडर नगर पंचायत बुढ़ाना द्वारा किया गया।जागरूकता रैली में डॉक्टर अरुणा त्यागी प्रधानाचार्य व स्टाफ,शिवराज सिंह एवं नगर पंचायत सकर्मचारी व छात्राएं शामिल रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk