वैश्विक

नौसेना का मिग 29के विमान गोवा में दुर्घटनाग्रस्त

गोवा में शनिवार को भारतीय नौसेना का मिग 29के विमान टेक ऑफ के कुछ समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में मौजूद दोनों पायलटों ने कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों पायलट प्रशिक्षण मिशन पर थे। जो विमान दुर्घटना का शिकार हुआ है वह ट्रेनर वर्जन का लड़ाकू विमान था।नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक माधवाल ने कहा, ‘मिग-29के ट्रेनर एयरक्राफ्ट के इंजन में आग लग गई थी। पायलट कैप्टन एम शियोखंड और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव उससे सुरक्षित बाहर निकल गए।’

नौसेना का यह ट्रेनर विमान गोवा के किनारे उड़ रहा था। जानकारी के अनुसार विमान एक पक्षी से टकरा गया जिसके कारण उसके दाएं इंजन में आ लग गई। दोनों पायलट सुरक्षित उससे बाहर निकल गए और सकुशल हैं। विमान खुले स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

मिग 29के लड़ाकू विमान गोवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया

चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने धुएं का गुबार और क्रैश के बाद दो पैराशूट को नीचे उतरते हुए देखा। मिग 29के मिग 29 का कैरियर वर्जन है। कैरियर वर्जन वो विमान होते हैं जो किसी भी विमान वाहक पोत से उड़ान भरते हैं और लैंड करते हैं। यह विमान आईएनएस विक्रमादित्य पर टेक ऑफ और लैंड करता है और आईएनएस हंसा डाबोलिम पर खड़ा था। बता दें कि आईएनएस हंसा डाबोलिम भारतीय नौसेना का हवाई अड्डा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk