Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुखार ने पैर पसारे, सैकड़ों बीमार

मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के गांव जड़वड़ में बुखार ने महामारी के रूप में पैर पसार लिए हैं, जिसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा बहन समेत सैकड़ों लोग बुखार से बीमार हैं। जिनका मीरापुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ के प्राइवेट नर्सिंगहोम में उपचार चल रहा है। गांव में बीमारी को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने डीएम से गांव में टीम भेजने की मांग की है।सीएचसी जानसठ से जुड़े गांव जड़वड़ में बीते दस दिन से बुखार का कहर जारी है। जिसके चलते पिकी विशाल, प्रियांशी, सुनीता, प्रमोद, मनोज, अर्जुन, महकारी, रश्मि, विपिन, मोनू, मीना, आंगनबाड़ी कमलेश शर्मा, आशा शुभलेश, आशा शिमला, आशा मुनेश, मिथलेश, संतरेश, प्रमोद, रेखा आंगनबाड़ी, यश, कृष्णा, निशा, धनीराम, अमित कुमार आदि गांव के सैकड़ों लोग बुखार की बीमारी से पीड़ित हैं।

जिनमें पिकी (40) को मेरठ व आंगनबाड़ी कमलेश (45), संदीप (26), सुनीता (38) का जिला मुख्यालय तथा प्रमोद (35), मनोज (38), अर्जुन (22) विशाल (15) अजब सिंह (50) महकारी (49) का मीरापुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा अन्य मरीज गांव व आसपास के गांव में चिकित्सक से दवाई ले रहे हैं।

गांव में बीमारी को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने गांव में आकर कोई सुध नहीं ली है। उधर, इस संबंध में सीएचसी जानसठ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव में एक टीम भेजकर कैंप लगाएंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk