वैश्विक

California: फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी, चार मौत

California में स्थित फ्रेस्नो में फुटबाल मैच देखने के दौरान हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों के संख्या की पुष्टि फ्रेस्नो पुलिस ने की है। 

फ्रेस्नो पुलिस के प्रवक्ता बिल डोलेली ने कहा कि एक स्थानीय व्यक्ति ने फुटबॉल मैच देखने के लिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इकठ्ठा किया था। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने वहां आकर फायरिंग शुरू कर दी।

मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने घर के पिछवाड़े से चार शवों को बरामद किया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध हमलावर की तलाश की जा रही है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk