Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चौकीदार की हत्या का खुलासाः आरोपी अनस गिरफ्तार

चरथावल। दो दिन पूर्व चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम दधेड़ू-कछौली मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने चौकीदार को गोली मारकर दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया था दिनदहाड़े हुई चैकीदार की हत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया था मृतक के पुत्र गुलफान ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने उक्त हत्याकांड के खुलासे के लिए चरथावल पुलिस को कड़े निर्देश दिए थे। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पे्रसवार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने चैकीदार इरफान पुत्र इसराइल की हत्या के खुलासे के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

एसएसपी ने बताया कि सीओ सदर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह व दधेडु चैकी इंचार्ज राजकुमार, एसआई हरिराज सिंह, सिपाही राहुल त्यागी, विकास शर्मा, रघुराज आदि ने २४ घंटे के अंदर ही उपरोक्त घटना के हत्यारे अनस पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला लद्धावाला थाना कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है

जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की सफेद अपाची मोटरसाइकिल,आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस ३२ बोर, घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल तथा मृतक चैकीदार का मोबाईल बरामद किया है आरोपी द्वारा जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह मृतक के साले का लड़का है और वह उसकी लड़की से निकाह करना चाहता था जिसके लिए मृतक सहमत नहीं था जिसके चलते उसने मृतक(इरफान) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk