जेएनयू प्रदर्शन: पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
जेएनयू छात्रों द्वारा सोमवार को किए गए प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक एफआईआर किशनगढ़ थाने में और दूसरी लोधी कॉलोनी थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Delhi: Police registers FIR in connection with yesterday's protest by Jawaharlal Nehru University (JNU) students. More details waited. pic.twitter.com/XPpDluoea9
— ANI (@ANI) November 19, 2019
यह दोनों एफआईआर निम्न मामलों में दर्ज की गई है- सरकारी काम में बाधा पहुंचाना, धारा 144 का उल्लंघन करना, गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होकर प्रदर्शन करना और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना।
बता दें कि सोमवार को जेएनयू के छात्रों ने हॉस्टल फीस वृद्धि के खिलाफ संसद की ओर कूच किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया था। छात्रों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली की कई वीआईपी सड़कों पर जाम के साथ ही मेट्रो की सेवा भी बाधित हुई थी, जिसके चलते आज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
