Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कानूनी कार्यवाही:कुख्यात का मकान सीज

2 1 4 |मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने शातिर व्यक्ति के खिलाफ की गई कानूनी कार्यवाही के तहत आरोपी के मकान को कुर्क कर लिया। डीएम सेल्वा कुमारी जे. के आदेशो के चलते नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने गैगेस्टर मे निरूद्ध भोपा रोड शान्ति नगर निवासी अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र कौशल पुत्र मांगा उर्फ मांगेराम के विरूद्ध की गई कार्यवाही के अन्तर्गत उसके शंातिनगर स्थित दो मंजिले मकान को सीज कर दिया।

अभियुक्त हत्यारा/अवैध शराब तस्कर /फिरौती के मामले का आरोपी है। जिसके खिलाफ नई मन्डी कोतवाली मे मु.अ.सं.422/19धारा-2/3 गैंगेस्टर अधिनियम के अन्र्तगत मामला दर्ज है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि अभियुक्त विशाल कुमार उर्फ कौशल पर लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।

अभियुक्त विशाल द्वारा जनपद शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद मे संगीन अपराधो मे मुकदमे दर्ज हैं। जिसके चलते आज दोपहर नई मन्डी पुलिस ने आरोपी विशाल के करीब 20 लाख कीमत के दो मंजिले मकान को जब्त कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk