वैश्विक

भारत से 50 करोड़ डॉलर का कर्ज ले सकती है सरकार: Sri Lanka  में ईंधन का संकट

Sri Lanka जल्द ही भारत से कर्ज ले सकता है. Sri Lanka की सरकार भारत से 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ईंधन कर्ज (Fuel Loan) सहायता लेने पर विचार कर रहा है. घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों के बीच तेल टैंक सौदे पर हस्ताक्षर के बाद ऊर्जा सहयोग बढ़ने के बीच पड़ोसी देश भारत से कर्ज सहायता हासिल करने की संभावनाएं तलाश रहा है.

बताया जा रहा है कि देश में इस वक्त ईंधन का संकट है. वहीं देश में महंगाई काफी बढ़ गई है जिसका भी आम लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है.पड़ोसी देश Sri Lanka  ने गुरुवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की श्रीलंका शाखा (LIOC), सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (CPC) और दोनों कंपनियों के साझा उद्यम के साथ त्रिंकोमाली में लगभग 75 तेल टैंकों के पुनर्विकास के लिए एक समझौते पर हस्तक्षार किए थे. इस बीच, श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री उदय गमनपिला ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश जनवरी के तीसरे सप्ताह में ईंधन संकट का सामना कर सकता है. 

Central Bank से मामले में हस्तक्षेप की अपील

ऊर्जा मंत्री Udaya Gammanpila ने Central Bank से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की, ताकि आयात के लिए जरूरी विदेशी मुद्रा का इंतजाम किया जा सके. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी, पर्यटन उद्योग पर संकट, बढ़ते सरकारी खर्च और टैक्स में कटौती के बीच श्रीलंका का खजाना खाली हो चुका है.

श्रीलंका ने कई देशों से कर्ज भी लिए जिसे अदा भी करना है. देश में आर्थिक संकट का असर आम जनता पर भी पड़ रहा है. महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 16 =