उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: शादी का झांसा देकर एक साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध

Sonbhadra News: Duddhi Kotwali area के एक युवक ने शादी का झांसा देकर पति से अलग रह रही महिला से एक वर्ष तक शारीरिक संबंध  बनाया। जब महिला ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम दुष्कर्म  सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। समाचार दिए जाने तक आरोपी से पूछताछ जारी थी।

 दुद्धी क्षेत्र की रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला पिछले एक साल से अपने पति से अलग रह रही है। बच्चों के साथ उसने दुद्धी नगर क्षेत्र के एक कॉलोनी स्थित आवास को अपना ठिकाना बनाया हुआ है।

आरोप है कि दुद्धी क्षेत्र के रहने वाले जयप्रकाश नामक युवक ने शादी का भरोसा देकर महिला को अपने झांसे में ले लिया और लगभग एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पूर्व महिला ने जब शादी के लिए उस पर दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया।

पीड़िता को जान से मारने की धमकी 

आरोपों के मुताबिक युवक ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। बृहस्पतिवार को जब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। मामले की सच्चाई जांचने के बाद देर शाम आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 506 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई।

जांच शुरू

रात साढ़े आठ बजे के करीब, नगर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। समाचार लिखे जाने तक आरोपी से पूछताछ जारी थी। मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष सविता सरोजको सौंपी गई है। उनकी तरफ से मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक दुद्धी राघवेंद्र सिंह ने  बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है और उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =