Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सर्दी का आलम लगातार जारी, आम जनजीवन अस्त व्यस्त

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनवरी माह आधा बीत चुका है और सर्दी का आलम लगातार जारी है। सर्दी अपने पूरे यौवन पर है लगातार बढ रही सर्दी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। आलम यह है कि लोग जरूरी कामकाज के लिए केवल दिन में ही निकल रहे है और सुबह शाम अपने घरों में ही रहना उचित समझ रहे है।

बाजारों में भी चहल पहल केवल दोपहरी में ही दिखाई दे रही है। जिले में बीते दस दिन से आकाश में बादल छाए हुए हैं और सूरज के नहीं निकलने से आम आदमी सर्दी से जूझ रहा है। शनिवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की स्थिति यह थी कि अंधेरे बना रहने के कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।

सुबह के समय रोजमर्रा की जिंदगी भी देरी से प्रारंभ हो पाई। कोहरे के चलते मौसम में आद्रता 100 प्रतिशत रही। दिन में आकाश में बादल छाए रहे। बादलों के छाए रहने के साथ ही दिन भर शीतलहर चलती रही। घना कोहरा व सर्द हवा के चलते पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों को हलकान कर दिया है।

जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।े घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। कड़ाके की ठंड से पूरे दिन लोगों की कंपकंपी छूटती रही। गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटने के बाद भी ठंड राहत नहीं दिला सकी। बारिश के बाद से ही कड़ाके की ठंड के चलते जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। रात के बजाय दिन के तापमान में भारी गिरावट आ रही है। जिससे अधिक ठंड महसूस हो रही है।

शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। भारी वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। कोहरे से दृश्यता कम होने से सामने ५० मीटर दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के चलते कुछ भारी वाहनों के चालकों ने अपने वाहन सड़कों के किनारे कच्चे रास्ते पर तथा कुछ चालकों नें होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों पर वाहन खड़े कर दिए और कोहरे की दृश्यता बढ़ने पर ही वह वाहन लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो सके। सुबह करीब नौ बजे कोहरा छंट गया लेकिन धूप नहीं निकल सकी।

मंद-मंद सर्द हवा लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही थी। दोपहर बाद हल्की धूप निकल सकी। लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। लोग पूरे दिन गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटकर ठंड से बचाव का प्रयास करते रहे। घर, दफ्तर, दुकान, प्रतिष्ठान आदि में हीटर, वार्मर, गैस बर्नर, अंगीठी, लकड़ी, कोयला आदि जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास करते रहे।

भीषण ठंड के कारण खांसी, जुकाम, नजला, बुखार आदि के मरीजों की संख्या बढ़ गई। शाम ढलते ही फिर ठंड का वही हाल था। हाथ-पैर सुन्न हो रहे थे। दुकानदार भी सुबह को देर से दुकान खोल रहे हे और साथ ही शाम के भी जल्दी ही दुकाने बंद कर रहे है।

 

सपा में हुए शामिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड्वोकेट के नेत्रत्व में सपा की नीतियों से आस्था जताते हुए कांग्रेस के युवा नेता वाजिद कुरैशी ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस को अलविदा कहते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता साजिद हसन शहजाद चीकू सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर एडवोकेट शाकिब सिद्दीकी शाहरुख कुरैशी हमजा कुरैशी मोइन त्यागी बाबर राणा उस्मान मलिक आमिल राणा बोबी सैफी उस्मान राणा आदि मौजूद रहे।

शाहवेज नम्बरदार को सपा छात्र सभा मे बनाया जिला उपाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अनुमति से सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर एडवोकेट ने सपा के सक्रिय कार्यकर्ता शाहवेज नम्बरदार को सपा छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष बनाया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर ने सपा कार्यालय पर शाहवेज नम्बरदार को जिला उपाध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21119 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =