Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वैक्सीनेशन कैम्प का हुआ आयोजन, राष्ट्रीय संचारी रोग की रोकथाम को अभियान जारी

Muzaffarnagar News: जानसठ। खंड विकास अधिकारी जानसठ के नेतृत्व में विकास खण्ड़ जानसठ के ग्राम पंचायत खुजेड़ा, टालड़ा एवं भलेड़ी में वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंही के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी जानसठ श्री संत प्रकाश के नेतृत्व में विकास खण्ड़ जानसठ के ग्राम पंचायत खुजेड़ा, टालड़ा एवं भलेड़ी में वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया

जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों तथा परिवार सहित वृद्धजनों ने भी वैक्सीनेशन कराया, तथा मौके पर ग्राम सचिव उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय संचारी रोग की रोकथाम को अभियान जारी

जानसठ। राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विकास खंड जानसठ के ग्राम पंचायत सिखरेड़ा में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में खंड विकास अधिकारी जानसठ संत प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त निकायों में संचारी रोगों जैसे दिमागी बुखार, ज्वर, डेंगू, चिकनगुनिया इत्यादि के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव एवं रात्रि में फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है।

सी क्रम में विकासखंड जानसठ के ग्राम पंचायत सिखरेड़ा में खण्ड़ विकास अधिकारी एवं ग्राम सचिव द्वारा साफ-सफाई का कार्य कराया गया। मौके पर ग्राम सचिव उपस्थित रहे।

चुनाव के मद्देनजर बैठक ली
तितावी। विधानसभा २०२२ चुनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। जिसके चलते जहां एक ओर आचार संहिता के लगातार निर्देश जारी हो रहे है इसी के साथ-साथ जनपद भर में चैकिंग अभियान व बैठकों का दौर जारी है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव व तितावी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने की चुनाव के सम्बंध में मौजिज लोगो के साथ बैठक।

अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव के दौरान शरारत करने वाले तत्वों पर होंगी कड़ी कार्यवाही। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम छतैला,बघरा और भी कई ग्रामो में की मौजिज लोगो के साथ बैठक आयोजित की गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =