संपादकीय विशेष

UP Assembly Election 2022: BJP ने जारी की 107 उम्मीदवारों की लिस्ट, 20 विधायकों का कटा टिकट- 4 repeat

UP Assembly Election 2022: यूपी में 10 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 107 उम्मीदवारों की इस पहली लिस्ट में कई करीब 20 फीसदी विधायकों का टिकट काटा गया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस लिस्ट में करीब 83 विधायक थे, जिसमें से 63 को रिपीट किया गया है, जबकि 20 का टिकट काटा गया है। 

भाजपा के कई नेताओं व मौजूदा विधायकों पर किस्मत फिर मेहरबान होती दिख रही है। प्रत्याशियों की लोकप्रियता लिस्ट में पिछड़ने के बावजूद भाजपा आलाकमान ऐसे कई को फिर से उम्मीदवार घोषित कर दिया। हांलाकि जिले Muzaffarnagar की मीरापुर सीट से प्रशांत गुर्जर तथा चरथावल से सपना कश्यप भाजपा का नया चेहरा होंगे।

चार सीटों पर प्रत्याशी रिपीट: UP Assembly Election 2022

जबकि बाकी चार सीटों पर प्रत्याशी रिपीट किये जा रहे हैं। चरथावल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विजय कश्यप का निधन हो गया था। जिसके चलते उनकी पत्नी सपना कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं मीरापुर से भाजपा विधायक अवतार भड़ाना पार्टी छोड़कर रालोद में जा चुके हैं।

विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) का बिगुल बजने से पहले ही पार्टी की लोकप्रियता कायम रखने तथा किसी भी विरोध से बचने के लिए भाजपा ने संकेत दिये थे कि कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं। इस सूची में जिले के कई विधायकों के नाम सूची में ऊपर चल रहे थे। लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कई ओबीसी नेताओं के पाला बदल सपा के साथ जाने से भाजपा में सियासी तूफान सा आ गया।

भाजपा के एकाएक बैकफुट पर आने से कई सिटिंग विधायकों की किस्मत पलट सी गई। (UP Assembly Election 2022) टिकट कटते कटते वहीं पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिये गए। ऐसा करिश्मा जिले में भी हुआ। भाजपा ने जिले के सभी छह प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।

News


UP Assembly Election 2022: Muzaffarnagar सदर सीट से कपिल देव अग्रवाल

भाजपा ने सदर सीट से मौजूदा विधायक तथा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को फिर से प्रत्याशी बनाने का फैसला किया। कपिल देव अग्रवाल नगर पालिका चेयरमैन रह चुके हैं, तथा 2016 के उप चुनाव एवं 2017 विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए।

Khatauli:  विक्रम सैनी अपना (UP Assembly Election 2022) टिकट बचाने में सफल रहे। उन्हें भाजपा ने खतौली सीट से फिर से रिपीट करने का फैसला लिया। दंगों के बाद जेल गए तथा रासुका में निरुद्ध रहे विक्रम सैनी गत चुनाव में खतौली से विजयी हुए थे। पार्टी ने उन पर फिर से उसी सीट पर दांव लगाया।

Budhana विधायक उमेश मलिक को भी कमल के निशान पर चुनाव लड़ाए जाने की हरी झंडी दिखा दी गई। उमेश मलिक पार्टी का प्रमुख जाट चेहरा माना जाता है। गत चुनाव में वह बुढाना से ही जीते थे। इस बार फिर वही प्रत्याशी होंगे।

Purkazi: विधायक प्रमोद ऊटवाल भी किस्मत के धनी रहे। भाजपा ने उन्हें पुरकाजी सीट से फिर (UP Assembly Election 2022) उम्मीदवारी सौंप दी। ऊटवाल नगर पालिका में सफाई कर्मचारी रह चुके हैं।

Meerapur: भाजपा विधायक अवतार भड़ाना का बीच कार्यकाल ही मोह भंग हो गया था। उन्होंने मीरापुर की ओर कई वर्ष से मुड़कर भी नहीं देखा। भाजपा की सूची जारी होने से पहले ही भड़ाना RLD की सदस्यता ग्रहण कर जेवर विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवारी (UP Assembly Election 2022) हासिल कर चुके हैं।प्रशांत मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले हैं तथा बसपा से एमएलसी रह चुके हैं। सियासी हलकों में उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा के बाद कुछ लोगों ने विरोध में प्रदर्शन किये।

Charthaval: सीट पर विधायक रहे विजय कश्यप के देहांत के बाद वहां से उनकी पत्नी सपना कश्यप को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी। बीच में यहां से ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रहे गाजियाबद के नरेन्द्र कश्यप का नाम चला। लेकिन क्षेत्र में भारी विरोध के बाद अंतत: भाजपा आला कमान ने स्व. राज्यमंत्री विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप को ही (UP Assembly Election 2022) उम्मीदवार बनाया।

UP Assembly Election 2022

UP Election2022: सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, Mayawati का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगी चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =