Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: निर्वाचन 2022 को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने को लेकर पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सामान्य निर्वाचन 2022 को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिह एवं एसएसपी अभिषेक यादव की मौजूदगी मे चुनाव सम्बन्धी बैठको का दौर जारी है।

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर,अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार तिवारी, नगर मजिस्टै्रट अनूप कुमार,एसडीएम सदर परमानन्द झा आदि अधिकारियो द्वारा चुनावी बैठकों मे की जा रही तैयारियो की समीक्षा एवं अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के अनुपालन मे विभिन्न क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियो द्वारा चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ मे सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देश पर शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्रा द्वारा शिव चौक, हनुमान चौक,शामली बस स्टैण्ड,फक्कर शाह चौक,तबलशाह रोड,खालापार, 40 फुटा रोड आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया।

इसी क्रम मे इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन बिजेन्द्र सिह रावत द्व़ारा प्रकाश चौक,कचहरी गेट,महावीर चौक, कच्ची सडक,मदीना चौक आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग की गइ्र्र। सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे नई मन्डी कोतवाली प प्रभारी पंकज पन्त की मौजूदगी मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने जानसठ अडडा,द्वारिकापुरी मोड, भोपा बस स्टैण्ड तथा अलमासपुर चौराहा आदि कई जगहो पर चैकिंग की गई।

पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के ई-चालान काटे तथा वाहनो की तलाशी भी ली। पुलिस द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान से वाहन चालकों खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। कई दुपहिया चालक तो अभियान को देख इधर-उधर गली-मौहल्लो से रफूचक्कर होते नजर आए।

अवैध शस्त्र सहित कई को दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्रपाल सिह द्वारा अभियुक्त नदीम उर्फ जोनी पुत्र असलम निवासी नाज कालोनी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। वहीं थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राजीव कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त अमजद पुत्र सहजाद निवासी मखियाली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर रजवाहा पटरी दीनदयाल कालेज से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। इसके अलावा सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 पवनदीप शर्मा द्वारा अभियुक्त सागर पुत्र मनोज निवासी दोधाधारी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर को भोपा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर को बरामद किया गया।

इसके अलावा बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सचिन त्यागी द्वारा अभियुक्त मनव्वर पुत्र इसराइल निवासी भनवाडा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को भनवाडा तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।

 

जहरीले पदार्थ का अलग अलग स्थानों पर दो ने किया सेवन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  एक महिला सहित दो लोगों ने अलग अलग स्थानों पर संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिन्हे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार निवासी नाजमा पत्नी अफसर ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके अलावा जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कवाल निवासी जयप्रकाश पुत्र बलवंत सिंह ने भी संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + nineteen =