लंदन ब्रिज के पास चाकूबाजी-गोलीबारी: कई लोग घायल
लंदन ब्रिज के पास गोलीबारी और चाकूबाजी हुई है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि पुलिस को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट (लंदन के समयानुसार) पर फोन आया कि लंदन ब्रिज के पास किसी को चाकू मारा गया है।
एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हमें लगता है कि कुछ लोग घायल हुए हैं। अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस ने घटना का हवाला देते हुए लंदन ब्रिज को खाली कराकर घेर लिया। लोगों से अपील की गई है कि वे उस एरिया में न जाएं। पुलिस के मुताबिक, चाकू से हमले में कई लोग घायल हुए हैं। एक शख्स को हिरासत में भी लिया गया है। कुछ रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि इलाके में गोलीबारी की आवाज सुनी गई है।
#UPDATE London Metropolitan Police: At this stage, the circumstances relating to the incident at #LondonBridge remain unclear. However, as a precaution, we are currently responding to this incident as though it is terror-related. One man has been shot by police. https://t.co/t9NBodkOC3
— ANI (@ANI) November 29, 2019
पुलिस ने अपने बयान में लोगों से अपील की है, अगर आप घटनास्थल के नजदीक हैं तो वहां मौजूद अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने हमलावर को गोली मारी है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट कर कहा है कि वह घटना के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने लिखा, लंदन ब्रिज की घटना के बारे में मुझे लगातार जानकारियां दी जा रही हैं। मैं पुलिस और सभी इमर्जेंसी सेवाओं को तत्काल हरकत में आने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
I want to thank the emergency services and members of the public for their immense bravery in responding to this suspected terrorist attack at London Bridge.
This is an appalling incident and all my thoughts are with the victims and their families.
— Boris Johnson (@BorisJohnson) November 29, 2019
