समाचार
कांगे्रसियों ने फूंका पुतला
मुजफ्फरनगर। कंाग्रेसियो ने साध्वी प्रज्ञा सिंह के कथित बयान के विरोध मे रोष व्यक्त कर पूतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियो ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। विदित हो कि भोपाल मध्य प्रदेश से भाजपा संासद साध्वी प्रज्ञा सिह ने महात्मा गंाधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश भक्त कह दिया था। जिसके बाद विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर था। हालांकि साध्वी प्रज्ञा गोडसे वोल बयान पर मंाफी मांग चुकी हैं। नगर के झांसी रानी चैक के समीप एकत्रित कंाग्रेस कार्यकर्ताओ ने साध्वी प्रज्ञा की टिप्पणी के विरोध मे पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता शानदार गुफरान, अन्नू कुरैशी सहित दर्जनो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तीन नशे के सौदागरो ंको पचास लाख के माल सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस टीम ने अन्र्तराज्य शराब तस्कर 3 शातिर अभियुक्तांे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकडे गए अभियुक्तों के कब्जे से एक कैंटर सहित करीब पचास लाख कीमत का सामान बरामद किया है। यदि अभियुक्तों से बरामद लाखों रैपर,होलोग्राम व ढक्कन लगाकर तैयार अवैध शराब बाजार मे बेची जाती तो उत्तर प्रदेश सरकार को करीब 2 करोड 60 लाख के रोजस्व की हानि होती।
पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के एसएसपी अभिषेक यादव ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए जानकारी दी कि जनपदभर मे चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अन्र्तगत थाना सिविल लाइन पुलिस व व क्राइम ब्रान्च स्वाट टीम ने 30 नवम्बर को चैकिंग व तलाशी अभियान के दौरान सर्कुलर रोड से शराब के एक कैंटर सहित तीन शातिर अन्तर्रात्य शराब तस्करो को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने जानकारी दी कि पुलिस टीम द्वारा इस दौरान गिरफ्तार किए गए अभियुक्त चमनलाला से की गई पूछताछ मे बताया कि वह अपने साथी मनोज कुमार उर्फ कप्तान पुत्र ओमपाल निवसी पटटी धीमान नई वाली टीकरी गंागडौली थाना बडौत बागपत से बिना होलोग्राम व रैपर की बोतलों मे भरी हुई नकली शराब हरियाणा से मंगवाता था। जिसके बाद वह अपने एक अन्य साथी विजय कुमार पुत्र कृष्ण निवासी विश्वासनगर शाहदरा से उ.प्र. व अन्य राज्यों के नकली होलोग्राम व बोतलों के ऊपर चिपकाने वोल नकली रैपर लेता था,जिसकी शहादरा दिल्ली मे प्रिन्टींग प्रेस है। इनका एक अन्य साथी सुन्दरलाल पुत्र राजाराम निवासी पटेल विहार करावलनगर दिल्ली भी इस कृत्य मे शामिल है । जिसकी करावलनगर मे ढक्कन बनाने की फैक्ट्री है, उसमे नकली ढक्कन खरीदकर उत्तर प्रदेश मे गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत,अलीगढ,कासगंज, बिजनौर, मैनपुरी,कानपुर व अन्य जनपदों के साथ साथ दिल्ली, हरियाणा एवं उत्तरांचल मे भारी मात्रा मे मंाग के अनुसार नकली शराब, रैपर एवं होलोग्राम सप्लाई करता था।
थाना सिविल लाईन पुलिस व स्वाट टीम द्वारा पकडे गए अभियुक्त चमनलाल निवासी शाहदरा दिल्ली के खिलाफ शहर कोतवाली मे आबकारी एक्ट मे मामला दर्ज है, जिस पर 25 हजार का ईनाम घोषित है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पकडे गए अभियुक्तों से की गई पूछताछ मे अभियुक्तोने बताया कि उनसे बरामद लाखों रैपर, होलोग्राम व ढक्कन आदि से अवैध शराब की पैकिंग कर यदि से उक्त अवैध शराब को बाजारों मे बेचते तो उक्त अवैध शराब भी सरकारी रेट पर बिकती इसका उन्हे बडा मुनाफा होता क्योंकि बरामद लाखों रैपर, होलोग्राम व ढक्कन लगातार तैयार करने के बाद बाजार मे इसकी कीमत करीब 2 करोड 60 लाख रूपये होती। जिससेउत्तर प्रदेश सरकार को 2 करोड 60 लाख रूपये की राजस्व हानि होगी। मुजफ्फरनगर क्राइम ब्रान्च टीम ने उत्तर प्रदेश सरकार को होने वाली इस बडी राजस्व हानि से रोका है। एसएसपी ने बताया कि इस पकडे गए अभियुक्तों के तीन साथी फरार चल रहे हैं। जिनमे मनोज कुमार उर्फ कप्तान पुत्र ओमपाल निवासी पट्टी धीमान नई वाली टीकरी गांगडौली थाना बडौत, बागपत, विजय कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी विश्वासनगर निवासी शाहदरा दिल्ली, सुदंरालल पुत्र राजाराम निवासी पटेल बिहार थाना करावलनगर दिल्ली शामिल है।
पकडे गये अभियुक्तों के कब्जे से एक कैन्टर, पांच पेटी अवैध नकली शराब बिना मार्का, चार हजार मैकडावल शराब की बोल के ढक्कन, तीन हजार रायलचैलेन्जर शराब की बोतल के ढक्कन, चार हजार आफिसर च्वाईस ब्लू शराब की बोतल के ढक्कन, 11400 इम्पीरियल ब्लू शराब की बोतल के ढक्कन, 11000 रायल स्टेज शराब की बोतल के ढककन, 2500 ब्लैन्उर प्राइड शरा की बोतल के ढक्कन, 14 हजार तोहफा मार्का देशी शराब की बोतल के ढककन, 60000 दिलदार मार्का देशी शराब की बोतल के ढक्कन, 100000 तोहफा मार्का देशी शराब की बोतल के रैपर, 50000 मिस इण्डिया देशी शराब की बोतल के रैपर, एक लाख बार कोड, एक इलैक्ट्रानिंक कांटा बरामद किया। पकडे गये कुल माल की कीमत पचास लाख रूपये है।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच से निरीक्षक संजीव कुमार यादव, उपनिरीखक प्रवेश कुमार, जितेंद्र अम्बावत, है. कां. अशोक खारी, का. सोनू शर्मा, हरवेंद्र कुमार, जितेंद्र त्यागी, वकार, विनीत कपासिया, ब्रहम प्रकाश, गुरनाम, जोगेंद्र व थाना सिविल लाइन के थानाध्यक्ष समयपाल अत्री, उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, उपनिरीखक अनित कुमार, है. कां. अरविंद आदि मौजूद रहे।
नशीले पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 रवि शंकर पाण्डेय द्वारा अभियुक्त समीर पुत्र लियाकत अली नि0 मुस्तफा कालोनी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर को पीएनबी बैंक सूजडू के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 किग्रा डोडा पाउडर बरामद किया गया।
छूरी सहित दबोचा
शाहपुर। थाना शाहपुर पर उ0नि0 हरपाल सिंह द्वारावारण्टी अभियुक्त नई पुत्र नसीर कुरैशी नि0 वसीकला थाना शाहपुर मु0नगर को बसी नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 छुरी नाजायज बरामद किया गया।
चोरी कीबाइक के साथ पकडा
रामराज। थाना रामराज पर उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा अभियुक्त याकूब पुत्र अययूब उर्फ रामा नि0 ग्राम भुम्मा थाना रामराज हाल पता ग्राम खेडकी थाना को0नगर बिजनौर को देवल नहर पुल से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 303 बोर एवं 01 मो0 सा0 हीरो होण्डा प्लस नं0 यूपी 13 वाई 8739 बरामद किया गया।
अवैध शस्त्र सहित पकडा
छपार। थाना छपार पर उ0नि0 कपिल देव द्वारा अभियुक्त अरशद पुत्र जमील उर्फ कालू पुत्र तेजल हेडा थाना छपार मु0नगर को तेजलहेडा चैराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 बन्दूक देशी मय 23 जिन्दा कारतूस व 11 कारतूस खोखा 12 बोर, 02 तमंचे मय 04 जिन्दा कारतूस व 09 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
जानसठ। थाना जानसठ पर उ0नि0 चन्द्रसैन सैनी द्वारा वाद सं0-427/14 धारा-138 बी विद्युत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त विनोद पुत्र राजेश नि0 भलेहडी थाना जानसठ मु0नगर को अभि0 के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
गौवंश सहित गिरफ्तार
भौराकला। थाना ककरौली पर उ0नि0 तारिक वसीम द्वारा अभियुक्त साजिद पुत्र लियाकत नि0 वजीराबाद थाना भोपा मु0नगर को ग्राम खुजेडा टण्डेडा मार्ग से से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 छोटा हाथी में 01 गाय, 03 बछडे जिन्दा बरामद किया गया।
खिलाडियों का किया सम्मान
भोपा। जनता इण्टर कॉलेज भोपा में प्रदेशीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधालय प्रांगण में विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार जी ने कहा कि खेलों से छात्रों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ खेल कूद प्रतियोगिताओं एवं पाठ्य सहगामी किर्या कलापों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ ही साथ किसी भी खेल को जीवन में अपनाएं। खेलों के माध्यम से खिलाड़ी कैरियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है आवश्यकता है उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण देने की। इससे पूर्व प्रदेश स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में वंश कुमार एवं वालीबाल प्रतियोगिता में जतिन कुमार द्वारा विधालय का नाम रोशन करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य श्री मानपाल सिंह एवं संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता श्री विपिन कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदर्शनी आयोजित
मुजफ्फरनगर। भागवन्ती सरस्वती इंटर काॅलेज मे विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान विषय की छात्राओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। नई मन्डी पटेल नगर स्थित भागवन्ती सरस्वती कन्या इंटर काॅलेज मे विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय मे आयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी मे काॅलेज की छात्राओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया तथा विज्ञान विषय से सम्बन्धित प्रदर्शनी आयोजित की। विज्ञान प्रदर्शनी मे पहंुचे अतिथियो ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या व विद्यालय प्रबन्ध समिति से जुडे पदाधिकारी मौेेेेेजूद रहे।
दोहरीकरण का कार्य जारी
मुजफ्फरनगर। रेलवे लाईन दोहरी करण का कार्य बहुत तेजी के साथ चल रहा है। मेरठ कैन्ट से सहारपुर टपरी तक हो रहे रेलवे लाईन दोहरी करण का कार्य बहुत तेजी के साथ चल रहा है। रेलवे लाइन के दोहरी करण को लेकर टैªक पर काम के चलते सात घंटे का रेलवे ब्लाॅक किया गया। इसके चलते कुछ गाडियों को रदद किया गया है और कुछ को रोककर चलाया जाएगा। कुछ का मार्ग परिवर्तित कर उन्हे संचालित किया जायेगा। अम्बाला, मुरादाबाद व दिल्ली डिवीजन में रेलवे टेªक ब्लाॅक रहा। दिल्ली डिवीजन मे मुजफ्फरनगर-जडौदा, मुजफ्फरनगर-बामनहेडी,देवबंद क्षेत्र मे दोहरीकरण का कार्य चलने के कारण करीब 7 घंटे का ब्लाॅक लेकर दोहरीकरण का कार्य अपलाइन किया गया। रेलवे लाईन दोहरीकरण के चलते आज दिनभर मजदूर रेलवे लाइन पर कार्यरत रहे।
घरेलू रसोइयों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस ;पीएनजी की आपूर्ति का फीता काटकर प्रारंभ
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन डा. संजीव कुमार बालियान ने आज मुज़फ़्फ़रनगर में घरेलू रसोइयों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस ;पीएनजीद्ध की आपूर्ति प्रारंभ की। इस मौके पर कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री ;स्वतंत्र प्रभारद्ध, कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार; औद्योगिक संघों के अधिकारी; मुजफ्फरनगर के निवासी; इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ;आईजीएलद्ध के वरिष्ठ अधिकारी और मीडिया कर्मी उपस्थित रहे ।
वर्ष 2018 में पीएनजीआरबी के 9 वें सीजीडी बिडिंग राउंड के दौरान आईजीएल को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ के कुछ हिस्सों के भौगोलिक क्षेत्रों में गैस वितरण नेटवर्क बिछाने की ज़िम्मेदारी दी गयी थी, ताकि इन जिलों को प्राकृतिक गैस के स्वच्छ ईंधन की आपूर्ति से जोड़ा जा सके। आईजीएल ने केवल २ वर्ष की अवधि में ५ सीएनजी स्टेशनों को लगाने और कम से कम 10000 घरेलू रसोई घरों को पीएनजी से जोड़ने का लक्ष्य रखा था। कंपनी अब तक जिले में लगभग 200 किमी गैस पाइपलाइन बिछा चुकी है और २ सीएनजी स्टेशनों को भी चालू कर दिया गया है। कंपनी इन 2 सीएनजी स्टेशनों के माध्यम से प्रति दिन5500 किलो से अधिक सीएनजी बेच रही है। जिले में 750 से अधिक घरेलू रसोई घर भी पीएनजी के साथ जुड़ चुके हैं। कंपनी जिले में अपने सीएनजी स्टेशनों और पीएनजी कनेक्शनों की विस्तार करने की लक्ष्य संख्या को प्राप्त करने की राह पर अग्रसर है ।
इस अवसर पर, आईजीएल के वी.पी. ;पीएनजी प्रोजेक्ट्सद्ध अजय त्यागी ने बताया कि मार्च 2020 तक, आईजीएल जिले में 3000 और घरेलू रसोई घरों को पीएनजी से जोड़ने जा रही है। कंपनी कई कालोनियों को पीएनजी के साथ जोड़ेगी जैसे कि एटूजेड कॉलोनी, हरि वृंदावन, महालक्ष्मी एन्क्लेव, तिरुपति घर, ओम पैराडाइज, अवध विहार, अग्रसेन विहार, सुरेंद्र नगर और एसबीआई कॉलोनी, आदि । कंपनी मार्च 2020 तक लगभग 100 किलोमीटर की अतिरिक्त गैस पाइपलाइन बिछाएगी और जून 2020 तक जिले में पीएनजी की ऑनलाइन आपूर्ति भी शुरू कर दी जाएगी । इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के बारे में – राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वाहनों के प्रदूषण को नियंत्रित करने में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की भूमिका को राष्ट्रीय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी स्वीकार किया जाता है। आईजीएल ने दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, रेवाड़ी, गुरुग्राम, करनाल और मुज़फ्फरनगर में अपने शहर के गैस वितरण बुनियादी ढांचे को अच्छी तरह से तैयार किया है जिसमें 13000 किलोमीटर से अधिक पाइपलाइन नेटवर्क शामिल है। आईजीएल 515 से अधिक ष्टहृत्र स्टेशनों के नेटवर्क के माध्यम से एनसीआर में सीएनजी पर चलने वाले 11 लाख से अधिक वाहनों की ईंधन आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है। आईजीएल इन शहरों में १२ लाख से अधिक घरों में पीएनजी की आपूर्ति कर रहा है। राजस्थान, शामली, मेरठ के कुछ हिस्सों, फतेहपुर, हमीरपुर और उत्तर प्रदेश में कानपुर के कुछ हिस्सों और हरियाणा के कैथल में अजमेर, पाली और राजसमंद को कवर करने के लिए पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार आईजीएल द्वारा किया जा रहा है।
मेधावियों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। नगर के प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स आॅफ सेरेमनी का विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा रंजन मित्तबल वरिष्ठ एडवोकेट की लीडरशिप में आयोजित किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अंजू अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर सम्मिलित रही विद्यालय प्रांगण में पालिका अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया इस अवसर पर स्कूल में हाईएस्ट माक्र्स प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत किया गया साथ ही विद्यालय क्लास रूम में अनुशासन की उचित व्यवस्था बनाएं रखने वाले मॉनिटर, कैप्टन, हेड बॉय और हेड गर्ल को भी उनके द्वारा अनुशासन बनाए रखने हेतु विद्यालय प्रबंध तंत्र व मुख्य अथिति दवारा सम्मानित किया गया तथा भविष्य में अनुशासन सील रहने की शपथ ग्रहण कराई गई इस अवसर पर श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन मैं छात्र एवं छात्राओं को मोटिवेट करने हेतु संबोधित करते हुए कहा की यदि छात्र एवं छात्राएं अनुशासन में रहते हुए लगन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई को लक्ष्य निर्धारित करते हुए करें तो दुनिया का हर मुकाम उनके लिए आसान हो जाएगा द्य इससे राष्ट्र बलवती होगा कठिन परिश्रम करने से जहां एक और अभिभावक गण प्रसन्न चित्त होंगे वहीं दूसरी ओर मुकाम हासिल होने पर नगर का भी गौरव बढ़ेगा, जिसकी उपस्थित प्रबंध तंत्र एवं स्टाप के साथ-साथ छात्र एवं छात्राओं के द्वारा सराहना की गई द्य इस अवसर पर श्री रंजन मित्तल वरिष्ठ एडवोकेट विद्यालय प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ छात्र एवं छात्राओं के साथ साथ पालिका अध्यक्ष की पुत्रवधू श्रीमती वंशिका अग्रवाल भी मौजूद रही ।
कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज
ऑफ इंजीनियरिंग में मशीन लर्निंग विषय पर एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन हुआ। आइटेनिक टेक्नोलॉजी के तकनीकी विशेषज्ञ मुदित शर्मा और नितिन उपाध्याय ने विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग के विभिन्न तकनीकी गुर बताए।
कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को बताया कि मशीन लर्निंग एक एल्गॉरिथ्म है, जो कि सॉफ्टवेयर को सही रूप से चलाने में मदद करती है। मशीन लर्निंग का सामान्य काम यह है कि वह ऐसी एल्गॉरिथ्म बनाए, जिससे वो इनपुट डाटा को लेकर सांख्यिकी मूल्यांकन कर सके, ताकि आउटपुट में आने वाला डाटा बता सके और नए डाटा को भी अपडेट कर सके। नागरिक मशीन लर्निंग से परिचित हैं। क्योंकि लोग इंटरनेट से ऑनलाइन शॉपिग करते है और जो विज्ञापन चलते हैं वो भी मशीन लर्निंग का ही परिणाम है। ऑनलाइन डिलीवरी में भी कुछ सर्च इंजन होते हैं जो मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते हैं। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों का तकनीकी ज्ञान विकसित होता है तथा उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि मशीन लर्निंग मुख्य रूप से एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें मशीनें मानव दिमाग की तरह चीजों को सीखती है और इस प्रक्रिया में उन्हें किसी मानव की सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ती। पवन गोयल ने कहा कि मशीन लर्निंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और किसी भी तरह के धोखे को पकड़ने, थ्रेट डिटेशन और नेटवर्क सिक्योरिटी आदि कार्यों में भी इस तरह की टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम में साक्षी श्रीवास्तव, रुचि रॉय, अंकुर रोहिला, प्रीयम त्यागी, देवेश मलिक, आदित्य सैनी, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन कन्या डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ प्राचार्या डॉ. अनिता रानी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के अन्तर्गत अध्यापिकाओं एवं स्वयं सेविकाओं ने मलिन बस्ती की सड़कों एवं नालियों में सफाई अभियान चलाते हुए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता के बिना स्वस्थ रहना मुश्किल है। वहीं गंदगी से होने वाली बीमारियों, उनसे बचाव, प्लास्टिक व पॉलीथिन का समाज पर दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए लोगों को जागरूक किया। लोगों को यातायात के नियम बताते हुए पेट्रोल की बचत, वाहनों की समय-समय पर मरम्मत, हेलमेट के लाभ के प्रति प्रेरित किया। स्वयं सेविकाओं ने घर-घर जाकर लोगों को जल संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरित किया। डॉ अनिता रानी ने जल के महत्व को समझाते हुए कहा कि जल ही जीवन है। जल के अभाव में सृष्टि की कल्पना करना भी निरर्थक है। प्राचार्या डॉ अनिता रानी, कार्यक्रम अधिकारी सरिता रानी, डॉ सारिका शर्मा, ऋचा शर्मा, रीना शर्मा, अमित सिहल, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, बबलू, सोनू आदि का सहयोग रहा।
हादसे में कई घायल
मुजफ्फरनगर। रोहाना स्टेट हाईवे 59 पर दिन प्रतिदिन दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है आज रोहाना के निकट भारत पेट्रोल पंप के पास मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही आई20 गाड़ी ने बाइक को बचाने के चक्कर में गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी जिसमें बाइक चला रहे बान नगर के निवासी धर्मेंद्र व बाइक पर बैठी पायल गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रोहाना चैकी प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और गाड़ी को रोहाना चैकी पर ले आएं गाड़ी चला रहे दिल्ली के निवासी विकास गुप्ता को भी हल्की फुल्की चोट आई है उन्हे भी उपचार हेतु भर्ती कराया गया। बाननगर निवासी बूगी चला बृजपाल ने बताया कि पीछे से गाड़ी ने टक्कर मारी और बुग्गी खाई में गिरने से बच गई जिससे बुग्गी पलट गयी बुग्गी चला रहे ब्रजपाल सकुशल है।
चलाया चैकिंग अभियान
खतौली। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर सीओ आशीष प्रताप सिंह व कोतवाल सन्तोष कुमार त्यागी ने कस्बे के ब्यूटी पार्लरों की जाँच पड़ताल कर संचालिकाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिसिया कार्यवाही से ब्यूटी पॉर्लर संचालिकाओं में हड़कम्प मचा रहा । ब्यूटी पार्लरों व स्पा सेन्टरों की आड़ में अनैतिक कार्य होने की शिकायतों के संज्ञान में एससपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद में छापामार कार्यवाही करायी जा रही है। इसी क्रम में सीओ आशीष प्रताप सिंह व कोतवाल सन्तोष कुमार त्यागी ने कस्बे के बड़ा बाज़ार, बिददीबाडा बाज़ार के ब्यूटी पार्लर पर पहुँचकर चैकिंग की। बताया गया चैकिंग में सब कुछ ठीक ठाक पाये जाने के बावजूद सीओ और कोतवाल ने संचालिकाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस की कार्यवाही से ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं में हड़कम्प मचा रहा।
