Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तेदुएं की आवाज से ग्रामीणों में दहशत, जाल में फंसा

मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के जंगल में गन्ने के खेत मे तेंदुआ शिकारियों के लगाए हुए खटके में फंस गया। खटके में फंसे तेंदुआ ने जोर-जोर से दहाड़ना शुरू किया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों, ग्रामीणों में दहशत बैठ गई। तेंदुआ को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और भोपा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, भोकरहेड़ी समेत आसपास के गांवों में तेंदुआ देखे जाने की कई बार अधिकारियों को सूचना दी गई।

रविवार सुबह भोकरेड़ी के जंगल में किसान यशवीर के खेत के निकट ग्रामीणों ने तेंदुए के दहाड़़ने की आवाज सुनी तो दहशत पसर गई। इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने भोपा पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी। खटके में फंसे तेंदुआ को देखने के लिए खेतों में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

खबर मिलते ही भोपा पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के पास तेंदुए को काबू में करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं मिल सके।

डीएफओ सूरज सिंह ने बताया कि खटके में फंसा हिंसक जानवर तेंदुआ है। इसकी तस्दीक की गई है। उसे काबू में करने के लिए मेरठ से एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई है। तेंदुआ को पकड़कर जिले से कहीं दूर जंगल में छोड़ा जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk