वैश्विक

Ukraine में प्रवेश करने पर भुगतने होंगे गंभीर परिणाम- Biden, Boris Johnson की रूस को चेतावनी

US राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को रूस को चेताया कि अगर उसने Ukraine में दाखिल होने की कोशिश की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि रूस अगर Ukraine में प्रवेश करने का फैसला लेता है तो उसे बेहद गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे, जिनमें कड़े आर्थिक प्रतिबंध भी शामिल हैं. यही नहीं, मैं पूर्वी क्षेत्र (पोलैंड, रोमानिया आदि) में अमेरिकी सेना और नाटो की मौजूदगी बढ़ाने में भी गुरेज नहीं करूंगा.

रूसी बलों की तैनाती में कोई बदलाव नहीं

मंगलवार की सुबह बाइडन ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक की थी. उन्होंने कहा कि रूसी बलों की तैनाती में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बेलारूस की पूरी सीमा पर रूसी सैनिक मौजूद हैं.

बाइडन ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की Ukraine में अपने सैनिकों और नाटो बलों को भेजने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि लेकिन मैं पहले ही कह चुका हूं कि अगर रूसी सेना Ukraine में दाखिल होती है तो इसके गंभीर आर्थिक परिणाम होंगे.

Ukraine सीमा पर एक लाख से अधिक सैनिक हैं मौजूद

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने संवाददाताओं को बताया कि Ukraine  सीमा पर एक लाख रूसी सैनिक मौजूद हैं. जो युद्ध भड़काने वाली बयानबाजी और कार्रवाई के जरिये दुनियाभर में दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि Ukraine पर हमले की पृष्ठभूमि तैयार हो सके.

साकी ने कहा कि हम कूटनीतिक प्रयासों को प्राथमिकता देंगे, लेकिन हम नहीं जानते कि राष्ट्रपति पुतिन के दिमाग में क्या चल रहा है. हमने सीमा पर आक्रामक कार्रवाई और तैयारियां देखी हैं.

साकी ने क्षेत्र में तनाव घटाने की किसी भी कोशिश का स्वागत किया. उन्होंने कहा, ‘हम Ukraine  संकट को लेकर अपने कई सहयोगियों और साझेदारों के संपर्क में हैं. हालांकि, मेरे पास भारतीय अधिकारियों से चर्चा पर स्पष्ट रूप से बताने के लिए कुछ भी नहीं है. हम क्षेत्र में तनाव घटाने की हर कोशिश का स्वागत करते हैं.

Boris Johnsonब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने कहा..

सैन्य और राजनयिक तनाव के बीच ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को एक टीवी चैनल को दिये गये इंटरव्यू में कहा है कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो दुनिया में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे ज्यादा तबाही हो सकती है. इसके परिणाम यूरोप, पश्चिमी देशों सहित पूरी दुनिया के लिये काफी भयावह हो सकते हैं इसलिये हम इस मामले ऐसा नहीं होने देने के लिये पूरी तरह से एकजुट हैं. 

उन्होंने कहा कि मैं रूस को एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यदि रूस के राष्ट्रपति यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू करने का प्रयास करते हैं तो हम रूस और उसके सहयोगी देशों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने के साथ उनको रोकने के लिये सभी जरूरी कदम उठाएंगे. युद्ध शुरू करना इस समय बहुत ही आत्मघाती फैसला होगा और उन्हें इससे बचना चाहिये. 

खूनी संघर्ष का सामना करना पड़ेगा– Johnson

जॉनसन ने आगे कहा कि मैं यूक्रेन गया हूं और मैं रूस के नागरिकों को बताना चाहता हूं कि वहां के लोग संघर्ष करेंगे हालांकि वह इस तरह का कोई संघर्ष नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि यदि मैं रूस के लोगों की तरफ से  कहूं तो अगर वह यूक्रेन पर हमला करते हैं तो उन्हें वहां पर खूनी संघर्ष का सामना करना पड़ेगा और मुझे लगता है कि रूस इस तरह से काम नहीं करता है. 

Ukraine (यूक्रेन) को है अपने देश की रक्षा करने का अधिकार 

बोरिस जॉनसन ने यह भी कहा कि यूक्रेन के नागरिकों को अपने देश की रक्षा करने का नैतिक और कानूनी अधिकार है. मेरा मानना ​​है कि यूक्रेनी एकजुट होकर किसी भी हमले का विरोध करेंगे. इस तबाही से किसी का फायदा नहीं होगा. रूस को एक ऐसे देश को बर्बाद करने से बचना चाहिये जिसे स्लावों (यूरोप की एक जनजाति) ने मिलकर बनाया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =